कॉलेज की जिंदगी बड़ी ही अनमोल होती है। कई छात्र- छात्राओं को अपने कॉलेज की जिंदगी जीने का भरपूर मौका मिलता है जबकि कई छात्र-छात्राएं ऐसे भी होते हैं जिन्हें कॉलेज के शुरुआती दौर में ही अपनी मंजिल आसानी से मिल जाती है। वे अपने मुकाम को हासिल उसी दौरान कर लेते है।
केरल की आर्या के मेयर बनने का सफर।
ऐसा ही वाक्या घटित हुआ है केरल के तिरुवनंतपुरम में रहने वाली 21 साल की आर्या राजेंद्रन के साथ। आर्या बीएससी मैथ की स्टूडेंट हैं। हाल ही में स्थानीय निकाय के चुनाव में आर्या ने पहली बार वोट डाला था। इस चुनाव में वह प्रत्याशी भी थीं। इस चुनाव में विजय पताका लहराकर वह केरल की सबसे युवा मेयर बन चुकी हैं। उन्होंने 21 सितंबर को शपथ लिया। वह CPM पार्टी से जुड़ी हुई है।

बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती है आर्या।
बता दें कि आर्या का परिवार बहुत ही सामान्य है। उनके पिता इलेक्ट्रिशियन हैं और उनकी माता गृहिणी हैं। यहाँ यह भी बताते चलें कि आर्या ही अकेली ऐसी लड़की नही है। हमारे भारत में कई ऐसे लोग और भी हुए हैं जिन्हें बड़ी कम उम्र में एक अच्छा मुकाम हासिल हो जाता है।

आर्या से लोगों को काफी उम्मीद हैं।
आर्या जहां की मेयर बनी है वहां लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं। लोग आर्या से बहुत आस लगाए बैठे हैं कि एक युवा के आने से क्षेत्र की स्थिति काफी दुरुस्त होगी। काफी युवा भी आर्या से प्रभावित होकर उनकी तरह बनना चाहते है।
