19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 22, 2023

अगर आप भी पेट में कीड़ों (पिनवॉर्म) की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय, जानें इसके लक्षण

आजकल खाने का शौक हर किसी को है, पर पेट में खराबी होने के कारण वो अपना मन पसन्दीदा खाना नही खा पाते हैं। इसका मुख्य कारण पेट मे कीड़ो का होना यह एक आम समस्या में से एक है जिनके कारण वह कुछ भी ठीक से खाना खा नही पाते हैं। पेट मे कीड़ो की समस्या न केवल बड़ो में होती है यह समस्या ज्यादतर बच्चो में होती है।

शारीरिक लक्षण

जिन बच्चों को या बड़ो को पेट मे कीड़े हो जाते है, उनके चेहरे पर एक अलग-सा सूखापन हमेशा नज़र आता है। उनकी तवचा मुरझाई हुई रहती है। होठों की दोनों साइड में त्वचा में रूखापन होना भी पेट मे कीड़ा होने के निसानी है। पेट मे कीड़ा बच्चो और बड़ो मैं अलग-अलग होता है। बच्चो में मुख्य कारण है हाइजीन की कमी होना, क्योंकि बच्चे हर समय मुँह में उंगली डालते रहतें हैं। वही बड़ो में कीड़ा होने के कारण सहीं से पाचन न होना, जैसे कि मैदा से बने फ़ूड का भोजन करना, खाना खाने से पहले हाथ न धोना, मीठा का सेवन जायद करना इत्यादि।

पेट मे कीड़ा मारने के घरेलू उपचार

भोजन करने से पहले छोटा आधा चमच्च अजवाइन सीड्स का सेवन ताजे पानी के साथ करें। ऐसे आपको दिन में दो बार करना है और लगातार 3 दिन तक करना है। इसके साथ ही इन दिनों में आपको मीठा नही खाना है।

जीरा और गुड़ का सेवन करने से भी यह समस्या हो सकती है दूर। जीरा सीड्स को आप तवे पर भून लीजये जब ये सीड्स ठंडे हो जाये तो इन्हें आधा चमच्च लेकर गुड़ के साथ खा लीजये।

तुलसी पत्तो का सेवन सिर्फ बड़े लोग ही करें। तुलसी अर्क का सेवन करने पर भी कीडो के समस्या से लाभ मिलता है। बच्चों को तुलसी का सेवन न कराए क्यूंकि बच्चो का पेट बडा नाज़ुक होता है इसलिए उन्हें हो सके तो डॉक्टर से दिखाए।

एक गिलास गर्म दूध में एक चमच्च हल्दी मिलाकर पीने से भी पेट के कीड़ो से मिल सकती है राहत। इसको छोटे, बड़े सभी सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मिलिए Red & White फैमिली से, कपड़े से लेकर घर की सारी चीजों का है बस दो ही रंग

लगातार लौंग खाये, इसमें मौजूद तत्व पेट के कीड़ो और उसके अंडे को भी नष्ट करता है।

नारियल तेल के सेवन से भी पेट के कीड़ो की समस्या खत्म हो सकती है। एक से दो चमच्च नारियल तेल खाने के साथ इनका भी सेवन करें।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -