ईमानदारी यह एक अच्छी आदत हैं और इसे हर एक मनुष्य को अपनानी चाहिए। एक मनुष्य को दुसरे व्यक्ति के लिए ईमानदार होना बहुत आवश्यक हैं।
ईमानदार व्यक्ति हर जगह सम्मान पाता है। आज हम आपको एक ऐसे ही ईमानदारी की मिशाल पेश करने वाले ऑटो ड्राइवर के बारे में बताएंगे जिन्होंने 20 लाख के गहनों से भरे बैग को लौटाकर इंसानियत का फर्ज निभाया है। आइये जानते है इस घटना के बारे में।
सरवन कुमार का परिचय
सरवन चेन्नई के ऑटो ड्राइवर हैं। वह चेन्नई में ऑटो चलाते हैं। सरवन ने बेहतरीन ईमानदारी का नमूना पेश किया है। उन्होंने अपने एक यात्री का बैग जिसमें 20 लाख रुपए के ज्वेलरी थे। उस बैग को लौटाने का काम सरवन ने किया है। ईमानदारी के इस मिशाल की चर्चा आज पूरे देश में है। सरवन की चर्चा खूब हो रही है। लोग सरवन की प्रशंसा कर रहे हैं।

रिश्तेदार की शादी से लौट रहा था यात्री
सरवन के ऑटो में पॉल ब्राइट नामक व्यक्ति बैठा था जो अपने एक रिश्तेदार के शादी समारोह से लौट रहा था। पॉल लगातार फोन पे ऑटो में बाते कर रहा था। बातों के धुन में पॉल अपना गहनों से भरा बैग ऑटो में ही छोड़ दिया। ऑटो से उतरने के बाद पॉल को याद आया कि उसने अपना बैग ऑटो में ही छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें: अक्षय और रहमान ने माँ के हाथों के अचार को बना दिया ब्रांड, 34 महिलाओं को दे चुके हैं रोज़गार
सरवन ने बैग पुलिस को सौंपा
सरवन की जब नजर उस बैग पर पड़ी तो उन्होंने बिना वक्त जाया किए वह बैग पुलिस स्टेशन में जाकर सौंप दिया। उधर पॉल के द्वारा भी इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने पॉल को बुलाकर उनका वह बैग उन्हें लौटा दिया है। पॉल ने ऑटो ड्राइवर सरवन को धन्यवाद दिया। सरवन के इस इंसानियत के लिए पुलिस विभाग ने उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया है।

सोशल मीडिया पर सरवन की हो रही है तारीफ
सरवन के इस कार्य के लिए सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। जिस तरह सरवन ने बिना लोभ किए उस बैग को उसके असली हकदार के पास पहुँचाया यह वाकई काबिले तारीफ है। आज सरवन लोगों के लिए प्रेरणा बन गए है। सरवन से सिख लेते हुए हमें भी ईमादार बनना चाहिए। एक ईमानदार व्यक्ति हर जगह प्रशंसा का पात्र होता है।