दुनिया में सभी को अलग अलग रंगों का शौक होता है। लेकिन हम आज बात करेंगे एक ऐसे इंसान के बारें में जो अपने घर को सिर्फ दो रंगों से ही सजा डाला।
बेंगलुरु के सेवनराज और उनकी फैमिली जो रेड एंड वाइट यही दो रंगों को अपने जीवन में जोड़ लिए। उनके कपड़े, गाड़ियां, घर यहा तक की चप्पल, जूते सबकुछ उन्होंने केवल दो रंगों में ही रखे हुए है।

लोग उन्हें 007 के नाम से बुलाते है। दरअसल सेवनराज अपने माता-पिता के 7वे संतान हैं। ऐसे मैं उनका नाम सेवनराज पड़ा। वह बेंगलुरु मैं प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते है, और उन्हें अपनी एक अलग पहचान बनानी थी। ऐसे में उन्होंने केवल लाल (RED) और सफेद (WHITE) रंग का इस्तेमाल करने की सोचा। जिससे वह लोगों से अपनी एक अलग पहचान बना सके।

उन्होंने इस अनोखे लाइफ स्टाइल की शुरुआत सबसे पहले अपनी बाइक का रंग लाल और सफेद करके किया। फिर कपड़े भी इसी रंग में पहनने लगे। ऐसे में उनका विश्वास जगा की इस इस रंग का प्रयोग करने से वह अपनी एक अलग पहचान बना सकते हैं। बस फिर क्या सेवनराज कपड़ा, रुमाल, यहा तक की अंडरवियर, बनियान सबकुछ सिर्फ लाल और सफेद रंग के पहनने लगे। और हद तो तब हो गई जब उन्होंने टूथब्रश भी लाल और सफेद रंग की इस्तेमाल करने लगे।

यह भी पढ़ें: OnePlus के अगले बजट फोन Nord N20 की Launch date हुई कन्फर्म, Stylish design के साथ मिलेंगे कई नए features
अब उनके परिवार की पहचान लाल और सफेद रंग की ही बन गई है। इसके बाद उनको लगा कि उन्हें 7वे अंक भी सूट करने लगा तो वह कोशिश करते हैं कि हर चीज़ 7अंक का ही हो। इस बात की न केवल भारत मे बल्कि पूरे देश विदेश में चर्चा होती है, काफी लोग इन्हें पसंद करते हैं।

अगर आपको ये आर्टिकल अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।