23.1 C
New Delhi
Wednesday, May 31, 2023

शादी में दुल्हन ने दूल्हे से साइन करवाया कॉन्ट्रैक्ट, पेपर पढ़ उतर गया दूल्हे और बारातियों का मुंह

शादी का दिन हर किसी के जीवन का सबसे ख़ास दिन होता है इसीलिए अपनी शादी को सबसे ख़ास और यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह के कार्य करते हैं। सोशल मीडिया पर शादी विवाह से जुड़ी तरह-तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं। कई वीडियो देख कर हमें बहुत ही आश्चर्य होता है वहीं कई वीडियो देख हम अपनी हंसी को रोक नहीं पाते हैं। वर्तमान में सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।

पति से मनवाया बात

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहे इस वीडियो (Video) में देखा जा रहा है कि दुल्हन अपने मन की सारी बातें अपने पति से बड़े ही अनोखे अंदाज़ ने मनवाती दिखाई देती है। दुल्हन की यह तरकीब सबको आश्चर्य करने वाली है। दुल्हन की इच्छाओं को दूल्हा मना नहीं कर पाता है।

Internet

दुल्हन ने दूल्हे से करवाया कांट्रेक्ट साइन

दरअसल, इस वीडियो में देखा जा रहा है कि दुल्हन अपनी बातों को मनवाने के लिए वरमाला के तुरंत बाद सही वक्त देखते ही अपने पति से कांट्रेक्ट (Contract) साइन करवा लेती है। इस कांट्रेक्ट को देखते ही बाराती, दोस्त एवं दूल्हे को भी बहुत आश्चर्य होता है। दूल्हा उदास मन से इस कांट्रेक्ट को साइन कर देता है।

Internet

यह है दुल्हन की 8 शर्ते

इस कांट्रेक्ट में दुल्हन की इच्छाओं को पढ़ कर आपको भी यह अंदाज़ बहुत क्यूट लगेगा। दुल्हन ने अपनी 8 इच्छाओं का एक कांट्रेक्ट तैयार किया है। इस कांट्रेक्ट में पहली शर्त यह है कि महीने में सिर्फ एक ही पिज़्ज़ा खाना होगा और हमेशा घर का खाना खाने के लिए हां करना होगा। हर 15 दिन पर शॉपिंग पर ले जाना होगा। रोजाना जिम जाना होगा। हर पार्टी में अच्छी फ़ोटो क्लिक करनी होगी। हमेशा साड़ी ही पहननी होगी एवं लेट नाइट पार्टी करना मना नहीं है लेकिन सिर्फ मेरे साथ ही। संडे का ब्रेकफास्ट तुमको ही बनाना होगा।

Internet

देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: क्या बहुरानी आलिया भट्ट से नही हैं खुश नीतू कपूर, इस वीडियो को देखकर आप खुद पता लगाएं

लोग कर रहे है तरह-तरह के कमेंट

वेडिंग कांट्रेक्ट (Wedding Contract) का यह तरीका लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने इस वीडियो पर कमेंट (Comment) किया है कि “यह नया था, अब पहले ही पेपर साइन करवा लो”। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है कि “कुछ शर्ते तो सही हैं लेकिन कुछ बेहद खराब है”। एक अन्य यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया है कि “साइन करवा लिया वरना पति तो बाद में अपनी बात से पलट जाते हैं”।

Internet

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -