23.1 C
New Delhi
Wednesday, May 31, 2023

हाथ फेरते ही निकल गया दूल्हे का हेयर विग, गंजा देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार – जानिए पूरा मामला

गंजेपन की समस्या लोगों में बढ़ती ही जा रही है। लोग अपने झड़ते बाल से परेशान है। गंजेपन के वजह से लोगों को कई जगह खुद में शर्मिंदगी भी महसूस करनी पड़ती है। आज हम सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन तेज़ी से वायरल हो रही एक ऐसे शादी के बारे में बताएंगे जिसमें दूल्हे को गंजा देख दुल्हन शादी करने से साफ़ इंकार कर दी। आइए जानते हैं इस पूरे घटना के बारे में।

शादी से किया इंकार

शादी ब्याह के मामले में अक्सर हमारे समाज में बहुत सी बातों को दबा दिया जाता है। कई बार तो मामला तलाक तक पहुंच जाता है। सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल (Viral) हो रहे एक वीडियो (Video) में देखा जा रहा है कि जब दुल्हन को पता चला की जिससे उसकी शादी होने वाली है वह दूल्हा गंजा है तभी दुल्हन ने गंजे दूल्हे से शादी करने से साफ मना कर दिया।

Internet

बेहोश हो गया दूल्हा

लखन कश्यप (Lakhan Kashyap) की पुत्री का विवाह थाना कल्याणपुर (Kalyanpur) निवासी पंकज (Pankaj) के साथ बीती रात 20 मई को स्थानीय गेस्ट हाउस (Guest House) से संपन्न होने वाली थी। लखन कश्यप सफीपुर कोतवाली (Safipur Kotwali) क्षेत्र के रहने वाले हैं। बारात आयोजित गेस्ट हाउस पर समय के अनुसार पहुंच गई। बाराती के नाश्ता करने के बाद दूल्हा-दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंचे। जयमाला के लिए दोनो माला ले कर एक दूसरे को पहनाने के लिए आगे बढ़ रहे थे की इसी बीच दूल्हे को चक्कर आ गया है और वह वही बेहोश हो के स्टेज (Stage) पर गिर गया।

Internet

गंजे दूल्हे को देख दुल्हन आवाक

दूल्हे के बेहोश होने की खबर से चारों ओर हड़कंप मच गया। सब लोग परेशान हो गए। दूल्हे को होश में लाने के लिए दुल्हन के दो भाई नितिन (Nitin) और विपिन (Vipin) ने दूल्हे को सोफे पर लेटा आया और चेहरे पर पानी के छींटे मारने लगे। नितिन बालों को हाथ से सहलाने लगा तभी दूल्हे का हेयर विग (Hair Wig) निकल के नितिन के हाथ में आ गया। गंजे दूल्हे को देख कन्या पक्ष में हड़कंप मच गया। दुल्हन निशा कश्यप (Nisha Kashyap) दूल्हे को गंजा देख अवाक रह गई क्योंकि जब उसे दूल्हे को दिखाया गया था तो उस समय उसके सिर पर बाल था।

Internet

देखें वीडियो

बिना शादी घर लौटा दूल्हा

दुल्हन बिना बाल के दूल्हे को देखकर माला जयमाला स्टेज पर फेंक के नीचे उतर गई और घरवालों से इस शादी के लिए साफ इंकार कर दी। दुल्हन के पिता ने धोखा देने का आरोप लगाकर इस शादी से साफ इंकार कर दिया और शादी में आए बारातियों को बंधक बना लिया गया। देर रात तक बारातियों को बंधक बनाकर ही रखा गया, जिसके बाद सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद परियर चौकी इंचार्ज (Incharge) मामले की जांच करने गेस्ट हाउस जा पहुंचे। दोनों तरफ के मामले को समझते हुए एवं समझाकर शांत कराया गया लेकिन दुल्हन शादी के लिए नहीं मानी जिसके बाद दूल्हा बिना जयमाला किए बाराती को लेकर वापस अपने घर लौट गया।

Internet
Internet

यह भी पढ़ें: वो 5 चीजें जो बॉलीवुड को Panchayat जैसी वेब सीरीज से सीखनी चाहिए

गंजे होने की बात छुपाई

इस घटना के बारे में कहा जा रहा है कि हमारे यहां शादी को सात जन्म के रिश्ते के रूप में माना जाता है लेकिन यहां दूल्हा धोखेबाज निकल गया। दूल्हे ने गंजे होने की बात दुल्हन पक्ष से छुपाया था जो जयमाला के समय सबके सामने उजागर हो गया जिसके बाद दूल्हे को गंजा देख दुल्हन एवं दुल्हन पक्ष के लोगो ने शादी से साफ़ इंकार कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देख लोग तरह-तरह के प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

Internet

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -