24.1 C
New Delhi
Tuesday, May 30, 2023

रंजन सिंह केमिस्ट्री शिक्षण क्षेत्र में वह नाम जो हजारों बच्चों का संवार रहे करियर, आज बन गए है ब्रांड बिहार

शिक्षक वह दीपक होते हैं जो अंधकार को मिटाकर ज्ञान की जोत जलाते हैं। बच्चों के बीच शिक्षा का ज्ञान बांटकर शिक्षक हमेशा अपना फर्ज निभाते हुए देखे जाते हैं। बच्चों को सही राह पर चलने की नसीहत भी एक शिक्षक ही देते हैं। आज हम आपको बिहार की राजधानी पटना के ऐसे ही एक शिक्षक के बारे में बताएंगे जिन्होंने बच्चों के बीच ज्ञान का ऐसा ज्योत जलाया है जिससे आज अनेकों छात्र प्रकाशित हो रहे हैं।

हम जिनकी बात कर रहे हैं उनका नाम रंजन सिंह है। रंजन सिंह बिहार की राजधानी पटना (Ranjan Singh Chemistry Classes Patna) के एक ऐसे शिक्षक हैं जो विगत 11 वर्षों से आईआईटी (IIT), मेडिकल (Medical) के साथ-साथ बारहवीं तक के बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दे रहे हैं। आज उनके द्वारा पढ़ाए गए हजारों छात्र-छात्राएं विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। एक छोटे से गांव से आने वाले रंजन सिंह ने शुरुआत की दिनों में काफी संघर्ष किया था पर आज वह अपने मेहनत के दम पर बच्चों के बीच एक अलग पहचान कायम करने में सफल हुए हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में।

बचपन से पढ़ाई में अव्वल

रंजन सिंह (Ranjan Singh) का जन्म बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल प्रखंड के बड़कागांव में 16 अगस्त 1985 को हुआ था। उनका गांव एक छोटे गांव की श्रेणी में आता है। एक छोटे गांव से ताल्लुख रखने के बाद भी रंजन सिंह ने कभी भी अपने पढ़ाई में कमी नही होने दी। बचपन से ही वह पढ़ाई में काफी अव्वल थे।

Internet

पिता ने किया सहयोग

रंजन सिंह के पिता डॉक्टर रामकृष्ण शर्मा (Doctor Ramkrishna Sharma) ने भी उनके पढ़ाई में पूरा सहयोग किया। उनके पिता प्रोफेसर से सेवानिवृत हुए हैं साथ ही साथ वह एक निजी स्कूल (जे.आर.पब्लिक स्कूल) भी चलाते हैं। उन्होंने रंजन सिंह के पढ़ाई में कोई कमी नही होने दी। शुरुआती पढ़ाई लिखाई उनकी जे.आर.पब्लिक स्कूल से हुई। अपने ही गांव के श्री राम अयोध्या सिंह उच्च विद्यालय बड़कागांव (Shree Ram Ayodhya Singh vidyalaya Barkagaon) से मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उतीर्ण होने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए पटना (Patna) आ गए।

Internet

चाचा के मगर्दर्शन में पढ़ाई

रंजन सिंह आगे की पढ़ाई के लिए पटना आ गए और यहां उन्होंने पढ़ाई के लिए योजना बनाई। रंजन सिंह के चाचा श्री बुद्धि चंद्र सिंह ने उन्हें पढ़ाई में काफी सहयोग किया। उन्होंने उनकी काफी मदद की। रंजन सिंह का नामांकन बारहवीं के लिए पटना साइंस कॉलेज (Patna Science College) में करवा दिया गया जहां से उन्होंने अपने इंटरमीडिएट (Intermediate) की पढ़ाई पूरी की।

Internet

प्रथम श्रेणी में उतीर्ण

बचपन से पढ़ाई में अव्वल आने वाले रंजन सिंह ने अपनी बारहवीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उतीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने बिहार के सबसे प्रतिष्टित विश्वविद्यालय पटना विश्वविद्यालय (Patna University) से अपने स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने बायोकेमिस्ट्री (Bio-chemistry) से स्नातकोत्तर (Post Graduation) की भी पढ़ाई पूरी की।

Internet

रसायन में काफी रुचि

बचपन से रसायन में रुचि रखने वाले रंजन सिंह ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद नारायणा आईआईटी इंस्टिट्यूट (Narayana IIt Institute) में शिक्षक के रूप में पढ़ाना शुरू किया। इसकी शुरुआत उन्होंने साल 2007 में की। यहां 4 साल पढ़ाने के बाद उन्होंने साल 2011 लोकप्रिय गोल इंस्टिट्यूट (Goal Institute) में रसायन शास्त्र के शिक्षक के रूप में बच्चों के बीच शिक्षा का अलख जगाया।

Internet

खुद की शिक्षण संस्थान खोली

लोकप्रिय “गोल इंस्टिट्यूट” (Goal Institute) में पढ़ाने के बाद उन्होंने खुद का कुछ करने का सोचा और इसी सोच के साथ रंजन सिंह ने अपने खुद का शिक्षण संस्थान “रंजन सिंह केमिस्ट्री क्लासेज” (Ranjan Singh Chemistry classes) का शुभारंभ साल 2012 के जून महीने में किया। इस समय रंजन सिंह बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय (Popular) बन गए थे। बच्चे उनके पढ़ाने के तरीके को काफी अधिक पसंद करने लगे थे।

Internet

बच्चों ने किया मुकाम हासिल

बिहार की राजधानी पटना के बोरिंग रोड के विवेकानंद मार्ग (Boring Road Vivekanand Marg) में स्थित रंजन सिंह केमिस्ट्री (Ranjan Singh Chemistry) आज शिक्षा के क्षेत्र में अपना अलग परचम लहराए हुए है। आज रंजन सिंह द्वारा पढ़ाए गए हजारों छात्र-छात्रा अलग-अलग क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल कर चुके हैं।

Internet

बिहार का प्रतिष्ठित संस्थान

वर्तमान में रंजन सिंह (Ranjan Singh) की केमिस्ट्री क्लास (Chemistry Class) पुरे बिहार में एक प्रतिष्टित संस्थान के रूप में उभरी है। उन्होंने अभी तक 20000 बच्चों को एक अच्छी शिक्षा प्रदान की है। रंजन सिंह चाहते हैं कि विज्ञान (Science) के क्षेत्र में बच्चे काफी आगे जाएं। वह कहते हैं कि विज्ञान की दुनिया बहुत बड़ी है। अगर बच्चे इस दुनिया को समझना चाहे तो वह अपने मुकाम को जल्द हासिल कर सकते हैं। रंजन सिंह के मेहनत के बदौलत आज उनका शिक्षण संस्थान बिहार का नंबर एक शिक्षण संस्थान के रूप में जाना जा रहा है।

अगर आप रंजन सिंह जी के शिक्षण संस्थान से जुड़ना चाहते हैं तो आप उन्हें उनके Email I’d [email protected] पर सम्पर्क कर सकते हैं। साथ ही साथ आप उनके संपर्क सूत्र 9334366815 पर भी संपर्क कर सकते हैं। वहीं आप रंजन सिंह के वेबसाइट http://www.chemistrybyranjansingh.com पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Internet

यह भी पढ़ें: अगर आप भी सुबह जगने में हो रहें है नाकाम, तो इन आसान टिप्स को अपनाए रोज़ उठेंगे जल्दी

अगर आपको बिहार के इस शिक्षक की कहानी अच्छी लगी हो, तो इस आर्टिकल को जरूर शेयर करें।

Shubham Jha
Shubham Jha
शुभम झा (Shubham Jha)एक पत्रकार (Journalist) हैं। भारत में पत्रकारिता के क्षेत्र में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। वह चाहते हैं कि पत्रकारिता स्वच्छ और निष्पक्ष रूप से किया जाए। शुभम ने पटना विश्वविद्यालय (Patna University) से पढ़ाई की है। वह अपने लेखनी के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करते हैं।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -