20.1 C
New Delhi
Saturday, March 25, 2023

अज़ब-गज़ब: अज़गर ने निगला ज़िंदा बन्दर, निकालने में वन विभाग के छूटे पसीने

कोबरा दुनिया का सबसे जहरीला सांप होता है इसीलिए उसे किंग कोबरा कहा जाता है यानी सांपों का राजा। दुनियाभर में तमाम तरह के सांप पाये जाते हैं जिनमें अजगर सबसे विशालकाय शरीर वाले होते हैं जो अपने शिकार को जिंदा ही निगल जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही घटना के बारे में बताएंगे जिसमें एक अजगर ने जिंदा बंदर निगल लिया। आइये जानते है इस घटना के बारे में।

अजगर ने जिंदा बंदर को निगला

यह घटना गुजरात के वड़ोदरा शहर की है। जहाँ एक 10 फ़ीट लंबा अजगर एक ज़िंदा बंदर को निगल गया। काफी मेहनत के बाद वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा अजगर के पेट से बंदर को निकाला गया। दरअसल, बंदर को निगलने के बाद अजगर हील-डूल भी नही पा रहा था। अभी दोनों की हालत स्थिर है।

यह भी पढ़ें: जानिए क्या है इस अनोखे भीमकुण्ड का रहस्य, जिसे आजतक वैज्ञानिक भी सुलझा नही पाये

अनुमति के बाद दोनों को जंगल में छोड़ा जाएगा

वन विभाग के एक अधिकारी शैलेश रावल ने कहा कि दोनों की हालत ठीक होने पर व अनुमति मिल जाने पर इन्हें जगंलों में छोड़ा जाएगा। अजगर द्वारा बंदर के निगले जाने से उसकी हालत ठीक नही है। काफी मशक्कत के बाद वन अधिकारियों द्वारा अजगर के पेट से बंदर को निकाला गया है।

ग्रमीणों ने वन अधिकारियों को सूचना दी

वडोदरा के निकट वसना-कोटारिया गांव के पास से गुजरने वाली छोटी नदी के पास ग्रामीणों ने सात अगस्त को इस अजगर को देखा और कारेलीबाग रेंज के वन कार्यालय को सूचना दी। इसके बाद वन अधिकारियों द्वारा दोनों को बचाया गया। अजगर ने पूरे बंदर को अपना निवाला तो बना लिया, लेकिन इसके बाद अजगर खुद मुसीबत में फंस गया। पूरे बंदर को निगलने के बाद उसकी जान भी जा सकती थी। बंदर को वह पचा नहीं पाया और कुछ ही देर में बेहाल हो गया।

यह भी पढ़ें: अब आपके पसीने से चार्ज होगा आपका स्मार्टफोन, वैज्ञानिकों ने की एक अनोखे उपकरण की खोज

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसमें आप देख सकते हैं कि अजगर कैसे बेसुध होकर पड़ा हुआ है। तस्वीर में यह भी देखा जा सकता है कि वन के अधिकारियों द्वारा काफी मेहनत के बाद अजगर के पेट से बंदर को निकाला जा रहा है।

Sunidhi Kashyap
Sunidhi Kashyap
सुनिधि वर्तमान में St Xavier's College से बीसीए कर रहीं हैं। पढ़ाई के साथ-साथ सुनिधि अपने खूबसूरत कलम से दुनिया में बदलाव लाने की हसरत भी रखती हैं।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -