लोग कहते हैं कि कपड़े से ही व्यक्ति की पहचान होती है। व्यक्ति के पहने हुए कपड़े को देख कर कुछ हद तक अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वह व्यक्ति करता क्या है। सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह का वीडियो वायरल होता रहता है। अभी वर्तमान में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि एक हेडमास्टर को अपने कपड़े की वजह से डीएम से डांट सुननी पड़ी। आइये जानते हैं इस पूरे खबर के बारे में।
विद्यालय में अचानक पहुँचे डीएम
दरअसल, यह मामला बिहार (Bihar) के लखीसराय (Lakhisarai) जिले का बताया जा रहा है। लखीसराय जिले के बालगुदर पंचायत के कन्या प्राथमिक विद्यालय बालगुदर में सोमवार को डीएम संजय कुमार सिंह (DM Sanjay Kumar Singh) अचानक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जिलाधिकारी के आने से विद्यालय में गांव के मुखिया भी मौजूद थे।

डीएम ने दिया निलंबित करने का आदेश
निरीक्षण के दौरान उन्हें स्कूल के हेडमास्टर कुर्ता पायजामा पहने हुए दिखे। जिलाधिकारी को हेड मास्टर (Principal) निर्भय कुमार सिंह (Nirbhay Kumar Singh) का पहनावा बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने उनके पहनावे पर आपत्ति जताते हुए उन्हें कड़ी फटकार लगाई और साथ ही निलंबन का भी आदेश दे दिया।
नेता दिख रहे थे प्रधानाध्यापक
डीएम ने उनके पहनावे को देखते हुए कहा कि आप शिक्षक के बजाय एक नेता दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में डीएम शिक्षक से सवाल करते दिख रहे हैं कि क्या आप शिक्षक की तरह दिखते हैं? आप लोगों के प्रतिनिधि (नेता) के रुप में लगते हैं। डीएम के द्वारा प्राचार्य को कड़ी फटकार लगाई जाती है।

देखें वीडियो
Does wearing "Kurta Pyjama" by a teacher is now crime in India??
— Saurabh Pathak (@SaurabhPathakJi) July 10, 2022
This DM is ordering 'show cause' and 'salary cut' notice just for wearing "Kurta Pyjama".
The way this English Babu DM is behaving, is it anyhow acceptable @jsaideepak and @JaipurDialogues sir?? pic.twitter.com/wr8MUsrSFV
हेडमास्टर से प्रश्न करते दिख रहे हैं डीएम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेड मास्टर निर्भय कुमार सिंह सफेद कुर्ता एवं पजामा पहने हुए थे। हेड मास्टर का पहनावा डीएम को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। डीएम स्कूल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। डीएम ने प्रधानाध्यापक की सैलरी में कटौती करने और कारण बताओ का भी नोटिस जारी करने का आदेश दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कुछ लोग डीएम का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग प्राचार्य के पहनावे को भारत की संस्कृति से जोड़ कर देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें:
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।