38.1 C
New Delhi
Tuesday, June 6, 2023

शौक से अपने माथे पर जड़वाया था 175 करोड़ का हीरा, मौका पाकर किसी फैन ने कर दिया हाथ साफ

अपने दैनिक जीवन में से कुछ समय हम अपनी पसंद के चीजों पर व्यय करना चाहते हैं। ऐसा कुछ जिसे करने से हममें नयी ऊर्जा का संचार होता है।

पर आज हम आपको एक ऐसे अमेरिकी रैपर के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने माथे पर 175 करोड़ रुपए का पिंक डायमंड जड़वा रखा था पर उनके किसी फैन ने ही मौका पाकर उनका डायमंड निकाल दिया। आइये जानते है इसके बारे में।

माथे पर जड़वाया था हीरा

अमेरिकी रैपर “लिल उजी वर्ट” Lil Uzi Vert ने 175 करोड़ रुपए का पिंक डायमंड अपने माथे पर जड़वा रखा था। उन्होंने अपने माथे के बीचों-बीच इसे लगवाया था। उनके इस अजीबो-गरीब शौक के कारण वह सुर्खियों में आ गए थे। लेकिन अब उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। लिल उजी ने बताया कि इस जुलाई में हुए रोलिंग लाउड फेस्ट में जब वह फैंस के बीच में जंप किया, तब उनके एक फैंस ने उनका हीरा निकाल दिया।

सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल

सोशल मीडिया के DARK_KILROY नाम के एक ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की गई। जिसमे लिल उजी मिरर में सेल्फी लेते नज़र आ रहे है। उनके फोटो में पिंक रंग का हिरा माथे पर साफ़ दिखाई दे रहा है। वही एक फोटो में इनके सर से खून निकलता दिखाया जा रहा है। इन तस्वीरों के साथ लिखा गया ‘रैपर लील उजी वर्ट” के प्रशंसकों ने उनके माथे से एक हीरा निकाल दिया।

रुपयों को बचाकर खरीदा था हीरा

कुछ साल पहले रैपर लील की नजर पिंक रंग के इस हीरे पर पड़ी थी। इस हीरे की कीमत काफी अधिक थी। जैसे ही उन्होंने इस हीरे को देखा, उन्होंने इसे खरीदने की ठान ली। इसके लिए वो उसी समय से वो रुपयों की बचत करने लगे। अंततः उन्होंने इसे खरीद लिया। उसके बाद उन्होंने इसे सुरक्षित रखने के लिए इसे अपने माथे में सर्जरी कराकर लगवा लिया।

यह भी पढ़ें: 41 साल जंगल में बिताने से बना पूरी तरह जंगली, हरकतें हैं जानवरों जैसी: औरतों के बारे में जानता तक नहीं

वर्तमान में हीरा रैपर के पास

आखिर यह कीमती हीरा अमेरिकी रैपर “लिल उजी वर्ट” के पास है। उनका हीरा उनको तुरंत मिल भी गया। जिससे वह बहुत खुश भी हुए थे। इस अजीब शौक के कारण यह अमेरिकी रैपर बहुत लोकप्रिय भी हुए थे। हालांकि, उन्होंने इस हीरे का बीमा भी करवाया था।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -