दुनियां में अजीबो-गरीब घटनाएं घटित होती रहती है। कुछ ऐसी बहुत सी रहस्यमयी घटनाएं है जिसके बारे में हम कल्पना भी नहीं कर सकते। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताएंगे जिसे जानने के बाद आपकी रूह कांप उठेगी। आइये पूरी जानकारी ले।

यह घटना 1954 की पश्चिम जर्मनी के सेंटियागो एयरपोर्ट की है। सेंटियागो एयरलाइंस के फ्लाइट नम्बर 513 ने 04 सितंबर 1954 को 92 यात्रियों को लेकर पश्चिमी जर्मनी के आकिन एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। जिसे 18 घंटो में ब्राजील के पोटो एलेग्रे एयरपोर्ट पर लैंड करना था। लेकिन यह विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद अचानक गायब हो गई। वह फ्लाइट लैंड ही नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: हवाई जहाज के पायलट को हवा में रास्ते का पता कैसे चलता है? जानिए जवाब
लाख प्रयासों के बावजूद भी इस विमान से संपर्क नहीं हो पाया। सालो बित गये लेकिन इस विमान का कही कोई पता नहीं चल सका। इस घटना को गुजरे 37 साल हो चुके थे। एक दिन अचानक पोर्टो एलेग्रे एयरपोर्ट पर एक विमान लैंड हुआ। उस विमान पर सेंटियागो एयरलाइंस और फ्लाइट नंबर 513 लिखा हुआ था। यह विमान एयरलाइंस महासागर के ऊपर से 37 साल पहले रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया था।

घटना के 2 वर्ष बाद इस एयरलाइंस को बंद कर दिया गया। एयरपोर्ट के अधिकारी 37 साल बाद इस विमान को लैंड होते देख कर हैरान रह गए। इतना ही नहीं उस विमान ने लैंड होने के कुछ देर बाद ही फिर उड़ान भरी और आसमान में विलुप्त हो गया। इस घटना के बाद विमान का कोई पता नहीं चल पाया। विमान को खोजने के लिए प्रयास जारी है। इस रहस्यमयी घटना को अभी तक कोई नहीं सुलझा पाया है।