28.1 C
New Delhi
Wednesday, May 31, 2023

Viral Video: जन्मदिन पर लड़की के साथ हुआ कुछ ऐसा, थम गई दिल की धड़कनें!

सोशल मीडिया पर हर तरह का वीडियो देखने को मिल जाता है। तरह-तरह का वायरल वीडियो देख सोशल मीडिया के सहारे हमारा मनोरंजन भी होता है। कई वीडियो ऐसी भी होती हैं जिसे देख हमें बड़ी ही हैरानी होती है वहीं कई वीडियो हमें हंसने पर मजबूर कर देती है। आज हम आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बारे में बताएंगे जिसे देख कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

जन्मदिन मनाते दिख रही लड़की

इस वायरल वीडियो (viral video) में देखा जा रहा है कि एक लड़की अपना जन्मदिन (Birthday) मना रही है। इस लड़की के सामने एक केक रखा है। लड़की केक को देखकर बहुत खुश है वही बगल में एक महिला खड़ी है जो केक में लगे मोमबत्ती को जलाने के लिए माचिस जलाती है।

Internet

लड़की के दिल का धड़कन धमा

वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला जैसे ही माचिस से मोमबत्ती जलाती है वैसे ही वहां कुछ ऐसा होता है जिसे देख केक काट रही लड़की के दिल का धड़कन थम जाता है। दरअसल, मोमबत्ती (Candle) में आग लगाने से उस मोमबत्ती में से अचानक आग की लपटें निकल कर उस लड़की के चेहरे की तरफ उड़ने लगती है। जिसे देख लड़की घबरा जाती है और अपनी कुर्सी पीछे करने लगी है।

लड़की ने लिए राहत का सांस

आग की लपटें आगे की ओर बढ़ते हुए देख लड़की मोमबत्ती को बुझा देती है। मोमबत्ती के बुझते ही लड़की राहत की सांस लेती है। भले ही यह वीडियो देखने में फनी (Funny) लग रही है लेकिन ऐसा करना लड़की के लिए भारी पड़ सकता था। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया गया है।

Internet

देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: बेजुबान जानवरों से है इतना प्यार कि जंगल को ही बना लिया अपना घर, आठ साल से माँ की तरह सेवा

लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों के लाइक (Like) एवं कमेंट (Comment) का सिलसिला थम नहीं रहा है। कुछ लोग ऐसा न करने की सलाह दे रहे हैं तो कई लोग सावधानी बरतने की भी सलाह दे रहे हैं। वहीं कई लोग इस वीडियो को देखकर काफी हंस कर लोट-पोट भी हो रहे हैं। आप भी इस वायरल वीडियो को देख सकते हैं।

Shubham Jha
Shubham Jha
शुभम झा (Shubham Jha)एक पत्रकार (Journalist) हैं। भारत में पत्रकारिता के क्षेत्र में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। वह चाहते हैं कि पत्रकारिता स्वच्छ और निष्पक्ष रूप से किया जाए। शुभम ने पटना विश्वविद्यालय (Patna University) से पढ़ाई की है। वह अपने लेखनी के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करते हैं।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -