अब लड़कियां किसी भी क्षेत्रों में लड़कों से कम नही है। भारत की बेटियां भी बेटों से कंधे से कंधा मिलाकर देश को प्रगति की ओर ले जा रही हैं। इसी बात को बिहार की बेटी शेफालिका ने साबित कर दिखाया है।
बिहार के भागलपुर की बेटी शेफालिका को अमेजॉन में 1.10 करोड़ का पैकेज मिला है, इस पैकेज को हासिल कर इन्होंने देश का नाम और ऊंचा कर दिया है आइए जानते हैं उनके बारे में।
शेफालिका बचपन से ही पढ़ने में बहुत अच्छी थी, उनकी प्रतिभा और लगन को देखकर उनके परिवार वालों को विश्वास था कि एक दिन वह जरूर कुछ बड़ा करेंगी। शेफालिका का कहना है कि आज के जमाने में डिग्री से ज्यादा स्किल्स की अहमियत है। इसी सोच के कारण ही आज उन्हें अमेजॉन में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर का पद मिला है।

शेफालिका को बचपन से ही कंप्यूटर में इंटरेस्ट था। उन्होंने अपनी दसवीं की पढ़ाई माउंट कार्मेल स्कूल और 12वीं की पढ़ाई सन जोसेफ स्कूल से की है। स्कूल की टॉपर रहीं शेफालिका ने अपनी बीटेक (B-Tech) के बाद अमेरिका में कंप्यूटर में मास्टर्स किया है।
शेफालिका का मानना है कि स्टूडेंट्स को जिस भी विषय में रुचि है वह उसी में आगे जाएं। किसी ऐसे विषय को न चुने जो उनकी पसंद नही हो, वहां समय व्यतीत करना बेकार है। वह अपने उदाहरण से प्रस्तुत करती हैं कि उन्हें कंप्यूटर्स में रुचि थी और उसकी पढ़ाई करने के बाद आज वह सफल हैं।

यह भी पढ़ें: लड़की ने सगाई के दौरान छुए लड़के के पैर, फिर लड़के ने कर दी ऐसी हरकत की पिता ने जड़ दिया थप्पड़
आज शेफालिका अपनी मेहनत के दम पर अमेजॉन कंपनी में एक सॉफ्टवेयर डेवलपर बनी है। उनकी इस अचीवमेंट्स से उनके परिवार वाले भी काफी खुश हैं। उनके इस सफर में उनके परिवार के लोगों ने भी उनका पूरा सहयोग किया है।