अपनी खूबसूरती और अभिनय के दम पर करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाली श्रीदेवी आज भी यादों में कैद हैं। वह तमिल, मलयालम, कन्नड़, तेलुगु और हिंदी सिनेमा में शानदार अभिनय के लिए जानी जाती है।
आपको बता दे की भारतीय सिनेमा की “पहली महिला सुपरस्टार” और महानायिका के नाम से जाने जाने वाली यह एक्ट्रेस को पांच फिल्म फेयर अवार्ड भी मिल चुके हैं।इतना ही नहीं इनको 2013 में पद्मश्री पुरस्कार भी मिला है।
श्री देवी जैसी लड़की
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल है, जिसमें श्रीदेवी से मिलती हूंबहू एक लड़की उन्हीं के गाने पर वीडियो और रील्स बनाते हुई नजर आ रही है। श्रीदेवी की इस हमशक्ल को हिट गाने पर वीडियो बनाने के लिए उनके फैंस खूब प्यार दे रहे हैं।

लड़की का नाम दीपाली
यह लड़की पूरी तरह से श्रीदेवी की जैसी दिखती है, जिसे देखते ही कई सारे लोग धोखा तक खा जाते हैं। इस लड़की का नाम दीपाली चौधरी है, इंस्टाग्राम प्रोफाइल इसी नाम से बनी हुई है। अधिकतर श्रीदेवी के हिट गानों पर बनाने के लिए मशहूर है। फैंस इनके वीडियोस को काफी लाइक और कमेंट करते हैं।

देखें वीडियो
यह भी पढ़ें: इस ‘गुप्त’ वेबसाइट से आप आधी से भी कम कीमत पर मंगवा सकते हैं अपना सामान, पढ़े पूरी डिटेल्स
श्री देवी जैसी आंखे
उस लड़की के कमेंट सेक्शन में एक फैन ने लिखा की ‘वही आंखें’, तो दूसरे ने हैरानी से लिखा ‘यह तो श्रीदेवी ही हैं। लोगों को यह पूरा लगा रहा है कि वीडियो और रील्स बना रही लड़की श्रीदेवी ही है। दीपाली को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। इसके वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा के रखा है।
