23.1 C
New Delhi
Wednesday, May 31, 2023

इस लड़की ने सोने के प्रतियोगिता में जीता 6 लाख रुपये, लाखों लोगों को हराकर किया अपने नाम इनाम

अच्छी नींद लेना किसे पसंद नही होता है। नींद अच्छी आए यह हर इंसान चाहता है। बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिन्हें अच्छी नींद लेना पसंद होता है और जल्दी उठना भी पसंद होता है। पर अगर आपको कहा जाए की आप जितना अधिक देर सोएंगे आपको उसका इनाम दिया जाएगा तो यह बात आपको थोड़ी अटपटी लगेगी पर ऐसा सचमुच हुआ है।

दरअसल, पश्चिम बंगाल (West-Bengal) के हुगली में एक युवती ने सोने का ऐसा रिकॉर्ड बनाया कि उसने 6 लाख रुपये का पुरस्कार जीत लिया। यह पुरस्कार उस लड़की को अधिक सोने के लिए मिला है। इस लड़की ने साढ़े 4 लाख प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए यह पुरस्कार जीता है।

Internet

यह भी पढ़ें: अगर औरों के मुताबिक आपको अधिक मच्छर काटते है, तो इसके पीछे हो सकता है यह कारण

ऑनलाइन माध्यम से आवेदन

जिस लड़की ने यह खिताब जीता है उसका नाम त्रिपर्णा है। त्रिपर्णा एक दिन बैठ के मोबाइल (Mobile) चला रही थी तभी उन्हें इस प्रतियोगिता के बारे में पता चला। उन्होंने ऑनलाइन माध्यम (Online Registration) से ही इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

लाखों में आए आवेदन

आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में कुल मिलाकर 4.5 लाख आवेदन आए थे जिसमें 15 प्रतियोगियों का चयन किया गया। इसमें से 4 लोगों को फाइनल स्तर पर प्रतियोगिता का विजेता बनने के लिए चुना गया। इसमें त्रिपर्णा भी शामिल थीं। उन्होंने बाकी तीन फाइनल में पहुँचने वाली प्रतिभागियों को हराते हुए यह खिताब अपने नाम कर लिया।

अमेरिकन कंपनी में काम

त्रिपर्णा के बारे में बताएं तो वह अमेरिका (America) के एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करती हैं और अभी अपने घर पर ही काम कर रही हैं। वह सोने की भी बहुत शौकीन हैं। वह घर पर रात में अधिक जगती हैं इसलिए उन्हें दिन में सोने की आदत अधिक है।

त्रिपर्णा ने बनाया रिकॉर्ड

त्रिपर्णा ने 100 दिन 9 घण्टे सोकर रिकॉर्ड (Record) अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक प्रतियोगियों को एक मैट्रेस और एक स्लीप ट्रैकर दिया गया था। सभी प्रतिभागियों को अपना हुनर दिखाने को कहा गया था जिसमें त्रिपर्णा अव्वल रहीं।

Shubham Jha
Shubham Jha
शुभम झा (Shubham Jha)एक पत्रकार (Journalist) हैं। भारत में पत्रकारिता के क्षेत्र में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। वह चाहते हैं कि पत्रकारिता स्वच्छ और निष्पक्ष रूप से किया जाए। शुभम ने पटना विश्वविद्यालय (Patna University) से पढ़ाई की है। वह अपने लेखनी के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करते हैं।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -