दुनियां में हर इंसान को अपनी जीविका चलाने के लिए कोई न कोई काम करना ही पड़ता है। कोई मेहनत करके पैसा कमाता है तो कोई अपनी कला को लोगों के सामने प्रकट करके पैसा कमाता है। आज हम आपको एक लड़की के बारे में बताएंगे, वह ट्रेन में गाना गा कर अपने जरूरतों को पूरा करती है। आइए जानते हैं इस खबर के बारे में।
लड़की के आवाज में जादू
आपने ट्रेन में सफर के दौरान अपने कला को प्रदर्शन करने वाले तथा गाना गाने वाले को अवश्य ही देखा होगा। वह लोगों का मनोरंजन करके पैसा कमाते हैं। उनमें से किसी की आवाज तो इतनी मधुर होती है जो यात्रियों को अपने तरफ आकर्षित कर लेती है लेकिन फुटपाथ पर या ट्रेन में अपने कला का प्रदर्शन करने वालों के लिए कोई मंच नहीं होता। यह ट्रेन ही उनका मंच होता है।
लोगों को आवाज पसंद
सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ट्रेन (Train) में गाना गाने वाली लड़की का वीडियो तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में एक गाना गाने वाली लड़की को देखा गया है। इस लड़की की आवाज इतनी सुरीली है कि लोग उसका गाना बार-बार सुनना चाहते हैं। लड़की के चारों तरफ यात्री बैठे हुए हैं और वह सीट पर बैठकर ढोलक के साथ भोजपुरी (Bhojpuri) गाना गा रही है। गाने के बीच बीच में वह यात्रियों से मजाक भी करती है जिसे लोगों को काफी मजा भी आता है।
लोगों को खूब पसंद आ रहा गाना
आपको बता दें कि यह काम किसी को पसंद नहीं होती बल्कि लोग अपना पेट पालने के लिए छोटे बड़े काम करते हैं जिससे लोगों का मनोरंजन भी होता है और उन्हें पेट पालने के लिए कुछ पैसे भी मिल जाते हैं। आगे वीडियो में दिखाया गया है कि गाना खत्म होते ही लड़की अपने ढोलक को एक तरफ रखकर यात्रियों से बातें करने लगती हैं लेकिन यात्री उसे और भी गाना सुनाने की मांग करने लगते हैं। साथ ही उसे ढेर सारा पैसे भी देते हैं ताकि उसका आत्मविश्वास बढ़े। लड़की खुश हो जाती है और फिर से गाना शुरू कर देती है।

देखें वीडियो
यह भी पढ़ें: जानिए आखिर क्यों Public Toilet का दरवाजा नीचे से होता है खुला, वजह आपको हैरान कर देगी
लड़की के हुनर की तारीफ़
दरअसल, इस वीडियो को ट्रेन में सफर करने वाले एक यात्री ने अपने मोबाइल (Mobile) से लिया है और सोशल मीडिया पर इसे शेयर भी किया है। यदि आप इस वीडियो को अच्छी तरह से देखना चाहते हैं तो यूट्यूब (YouTube) पर संजीत कुमार (Sanjeet Kumar) चैनल पर देख सकते हैं। अभी तक इस वीडियो को 16 मिलियन लोगों ने देखा है और 61000 से भी ज्यादा लोगों ने इसे पसंद भी किया है। साथ ही लोगों ने लड़की के टैलेंट की तारीफ भी की है।