शादी विवाह का माहौल बहुत ही खास होता है। लोग अपनी रीति रिवाज के अनुसार दूल्हा दुल्हन को परिणय बंधन में बांधते हैं। इंटरनेट पर शादी का एक अलग ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे आप देखकर दंग रह जाएंगे। आइए जाने पूरी ख़बर
दूल्हा छूता है दुल्हन के पैर
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि, विवाह के दौरान दूल्हा दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं और दुल्हन दूल्हे को वरमाला पहनाकर उसके पैर को छूती है। इसके बाद दूल्हा भी खुश होते हुए नीचे बैठ जाता है और पूरी तरह से झुक कर दुल्हन के पैरों को छूता है। इस अद्भुत दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान हो जाते हैं।

देखें वीडियो
यह भी पढ़ें: जाने होटल के किन चीज़ों को आप बिना रोक-टोक के ले जा सकती है अपने घर और किन चीज़ों को नही
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है।
सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को bridal_lehenge_designn नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को हजारों लोगों ने पसंद किया है साथ ही दूल्हे की तारीफ करते हुए एक यूजर ने कमेंट किया है नारी का सम्मान होना चाहिए, वही दूसरे ने लिखा है सभी औरतों को ऐसा ही आदर करना चाहिए।