आगरा का प्रसिद्ध ताजमहल (Tajmahal) मुमताज की याद में शाहजहां के द्वारा बनवाया गया था। आज के दौर में सभी लोग हैं अपनी पत्नी को तरह-तरह के गिफ्ट देते हैं लेकिन आज हम आपको आनंद प्रकाश (Aanand Prakash) के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी पत्नी को 3D ताजमहल गिफ्ट दिया है।
ताजमहल जैसा घर दिया गिफ्ट
आनंद प्रकाश (Aanand Prakash) ने अपनी पत्नी को हुबहू ताज महल जैसा घर गिफ्ट किया है। यह खबर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बुरहानपुर (Burhanpur) का है। आनंद प्रकाश ने ताजमहल की तरह दिखने वाला घर अपनी पत्नी मंजूषा (Manjusha) के लिए बनवाया है। यह घर देखने में बेहद खूबसूरत है।

सरकार ने 80 फ़ीट का घर बनाने की नहीं दिया इजाज़त
सबसे पहले पति-पत्नी ताजमहल को देखने के लिए आगरा गए, वहां उन्होंने ताजमहल को बेहद बारीकी से देखा और इंजीनियर को बुलवाकर ऐसा ही घर बनाने को कहा। सरकार से उन्हें 80 फीट ऊंचा घर बनाने की इजाजत नहीं मिला, तब उन्होंने 30 फीट ऊंचा घर बनवाने का फैसला लिया।

ताजमहल का है 3D कॉपी
इस घर को बनाने में तकरीबन 3 वर्षों का वक्त लगा। ताजमहल जैसे घर के बारे में इंजिनीयरों का कहना है कि यह ताजमहल की 3D कॉपी है। इस घर में चार बेडरूम है, दो ऊपर है और दो नीचे है। इसके अलावा पुस्तकालय, रसोईघर और भगवान के लिए भी कमरे बनाए गए है। इस घर के गुंबद की ऊंचाई 20 फीट है। इसको बनाने में 90 वर्ग मीटर का जगह लिया गया है, जबकि बेसिक स्ट्रक्चर 60 वर्ग मीटर तक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों बदनाम है ‘रेव पार्टी’, क्या क्या होता है वहां, जानिए पूरा कच्चा चिट्ठा
लाखों प्रेमियों के लिए बने प्रेरणा
आनंद प्रकाश अपने घर को लेकर बेहद आनंदित है। उनका कहना है कि जो उनके शहर में आएगा वह इस ताजमहल जैसे घर की तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएगा। जिस तरह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज के लिए ताजमहल बनवाया था ऐसा ही अपनी पत्नी से बेशुमार प्यार करने वाले आनंद प्रकाश ने अपनी पत्नी के लिए ताजमहल जैसा घर बना कर लाखों प्रेमियों के लिए मिशाल कायम किया है।