23.1 C
New Delhi
Wednesday, May 31, 2023

ऑटो चलाने पर लोगों के सुनने पड़े थे ताने, बेहद भावुक कर देने वाली है प्रमिला ऑटो ड्राइवर की कहानी

हमारे देश की महिला किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। महिलाएं अपने बलबूते पर हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलने में सक्षम हैं। वर्तमान समय में हर क्षेत्र के हर काम में महिलाओं का दबदबा बना हुआ है। आज हम आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रही प्रमिला के बारे में बताएंगे। प्रमिला हर उस महिला के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं जो अपने बदौलत आगे बढ़ना चाहती है। आइये जानते हैं उनके बारे में।

ऑटो ड्राइवर हैं प्रमिला

प्रमिला हरियाणा की रहने वाली हैं। वह आज लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन कर उभरी हैं। प्रमिला ने ऑटो (Auto) चला कर आत्मनिर्भर भारत का एक मिशाल कायम किया है। वैसे तो महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है लेकिन यह बात प्रमिला ने साबित कर दिखाया है। प्रमिला पिछले 6 सालों से ऑटो चला रही हैं और उन्होंने यह साबित कर दिया है कि महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं।

Internet

घर खर्च के लिए चलाया ऑटो

प्रमिला अपने बारे में बताती हैं कि घर का हालत ठीक न होने के कारण एवं घर का खर्च निकालने के लिए उन्होंने ऑटो चलाने का फैसला लिया था। प्रमिला ऑटो चलाते-चलाते अब ऑटो चलाने में निपुण हो गई हैं जिसके बाद अब वह बाकी महिलाओं को ऑटो चलाना सिखा रही हैं। उन्होंने महिलाओं को ऑटो चलाने से प्रेरित करने के लिए अपने शहर में गुलाबी ऑटो शुरू किया है।

Internet

गुलाबी ऑटो की शुरुआत

गुलाबी ऑटो की शुरुआत करने के लिए उन्हें दिन-रात एक करके मेहनत करनी पड़ी थी। शुरुआत के दिनों में 20 महिला ही उनसे गुलाबी ऑटो में जुड़ी थी फिर देखते ही देखते उनके इस गुलाबी ऑटो में बाकी महिलाएं भी जुड़ने लगी। सब कुछ सही चल रहा था लेकिन अचानक डेढ़ साल पहले प्रमिला बीमार हो गई और इसके बाद उन्होंने ऑटो चलाने का काम छोड़ दिया था लेकिन बीमार होने के बावजूद भी उन्होंने अपना हौसला बरकरार रखा और फिर से महिलाओं को ऑटो चलाने की ट्रेनिंग देने लगीं।

Internet

आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया

प्रमिला महिलाओं को ऑटो चलाना सिखाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित करती हैं। वह कहती हैं कि सभी महिलाएं 3 दिन के अंदर में ही ऑटो चलाना सीख सकती हैं। प्रमिला का यह ऑटो सिखाने का बिजनेस (Business) धीरे-धीरे फैलता जा रहा है। अब प्रमिला हिंसर, पानीपत, झज्जर एवं जींद जैसे और भी कई जिलों में महिलाओं को प्रशिक्षण देने का काम करती हैं।

ताने मारने वाले अब करते हैं प्रशंसा

भारत में हमेशा से महिलाओं को घर में रखने का प्रथा था। पहले के लोगों का सोचना था कि पुरुष बाहर जा कर काम करें एवं महिलाएं घर संभाले इन्ही कारणों से प्रमिला को शुरुआती दौर में लोगों के तरह-तरह के ताने सुनने पड़ते थे लेकिन प्रमिला इस मामले में कहती हैं कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता था। वहीं महिलाएं आज उनकी प्रशंसा किया करती हैं। पुलिस अध्यक्ष शशांक आनंद (Shashank Anand) ने उनको आत्मनिर्भरता के लिए प्रोत्साहित किया है।

Internet

यह भी पढ़ें: Video: कोहली के भड़काने से भड़क गए जॉनी बेयरस्टो, भारतीय बॉलरों को जमकर कूटा

प्रमिला के ऑटो में प्रियंका गांधी

प्रमिला ने मीडिया को बताया कि साल 2019 में चुनाव प्रचार करने के लिए वह अपना ऑटो लेकर रोहतक (Rohtak) गई थी। वहां उनकी मुलाकात प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से हुई जिसके बाद प्रियंका गांधी ने प्रमिला के ऑटो में ही बैठकर पूरा रोहतक का चुनावी दौरा किया था। इससे प्रमिला को और अधिक हौसला मिला। आज वह महिलाओं के बीच प्रेरणा हैं।

अगर आपको प्रमिला की कहानी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -