प्रेम एक ऐसा एहसास है जहां लड़का या लड़की को एक दूसरे के अलावा कुछ दिखता ही नही है। उन्हें बस ऐसा लगता है की ये वही शख्स है जो सिर्फ मेरे लिए ही बना है। प्रेम में दुनिया भर के सपने और ख्वाहिसें प्रेमी युगलों के सामने तैरने लगते हैं। प्रेमी जोड़ों का पाँव उस समय जमीन पर नहीं टिकता और हम खुशी और जोश में रहते हैं।
आस पास के सभी बुरी चीजें भी उस वक़्त अच्छी लगने लगती है और ऐसा प्रतीत होता है जैसे की हम हवा में उड़ रहे हैं। आज हम आपको बिहार राज्य एक एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ एक महिला मुखिया को ऐसा प्यार हुआ कि उसने अपने घर परिवार सब को छोड़ कर उसके साथ भाग गई।
महिला मुखिया का प्रेम प्रसंग (Lady Mukhia)
बिहार राज्य में प्रेम-प्रसंग (Love Affair) का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादीशुदा महिला मुखिया (Lady Mukhia) को अपने पंचायत के ही एक युवक से ऐसा प्यार हो गया कि प्यार में दोनों जीने मरने का कसमें खाने लगे। बात इतनी आगे बढ़ गई कि मुखिया ने अपना घर-परिवार तक छोड़ दिया। अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर मुखिया घर से फरार हो गई। पहले तो परिवारवालों ने कई कयास लगाए लेकिन बाद में जब पता चला कि मामला इश्क और प्यार से जुड़ा हुआ है तो उनके पैर तले भी जमीन सरक गई है। महिला का पति बहुत परेशान है।
पति ने की शिकायत (Lady Mukhia)
लेडी मुखिया के प्रेम-प्रसंग का यह मामला सीतामढ़ी जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के खाप खोपराहा पंचायत की है, जहां अचानक पंचायत की मुखिया 38 वर्षीय रेखा देवी 9 मार्च को फरार हो गई। काफी खोजबीन और मशक्कत करने के बाद मुखिया पति के द्वारा स्थानीय थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है जिसमें गांव के ही तीन लोगों को आरोपित किया है।
गांव वाले भी परेशान (Lady Mukhia)
प्रेमी के साथ अपना घर छोड़ने वाली महिला मुखिया का नाम रेखा देवी है। गांव वालों ने पंचायत चुनाव के दौरान रेखा देवी पर विश्वास करके उसे वोट देकर जिताया था। अब गांव के लोग काफी परेशान हैं। उन्हें अब यह चिंता सता रही है कि गांव का विकास कैसे होगा। लोग अपने आप को ठगा हुआ भी महसूस कर रहे हैं। महिला मुखिया का फोन भी बंद आ रहा है। महिला पति काफी परेशान है।
छवि धूमिल करने का प्रयास (Lady Mukhia)
मुखिया पति का कहना है कि दिनांक 9 मार्च को सुबह टहलने के दौरान उसकी पत्नी गायब हो गई उसके बाद से उसने अपने पत्नी की काफी तलाश की,बावजूद वो नहीं मिली और उसका मोबाइल भी बंद आने लगा। थक हारकर 15 मार्च को थाने में अपनी पत्नी के अपहरण होने का मामला दर्ज कराया है।महिला पति द्वारा थाने को दिये गये आवेदन में उसके पंचायत के कई लोगों को आरोपित बताया गया है। जिसमें यह बताया गया है कि शादी की नीयत और महिला पति के व्यक्तिगत छवि को धूमिल करने के उद्धेश्य से बहला फुसलाकर आरोपी उसके पत्नी को ले गये हैं।
यह भी पढ़ें: ग्रीन-टी का सेवन करने से पहले जान लें इससे क्या-क्या हो सकते हैं नुकसान!
लोगों का क्या है कहना (Lady Mukhia)
गांव से लेकर शहर तक अब यह मामला चर्चा में है। लोगों का कहना है कि वह इतनी उम्र के बाद भी प्रेमी संग फरार हो गई है। उसके बच्चे भी बालिग हो चुके हैं और बच्चों की शादी की जगह अपनी ही शादी रचाने के लिए फरार हो गई। महिला मुखिया के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। सबसे बड़ा पुत्र 21 वर्ष का है जो पटना में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा है, दूसरी पुत्री हैं जो मैट्रिक कर रही है। वही तीसरा है जो नौवीं वर्ग का छात्र है। पुलिस जांच में जुटी है।