22.1 C
New Delhi
Tuesday, May 30, 2023

दिल्ली में मेट्रो के आगे कूदी महिला, भगवान बनके फौजी ने बचाई जान

इंसान कितना भी मरने का प्रयास कर ले अगर उसके मरने का समय नहीं हुआ होता है तो किसी न किसी रूप में भगवान उसे बचा ही लेते हैं। ऐसी ही एक घटना सामने आयी है जिसमें एक महिला ने सुशाइड करने की कोशिश की मगर एक देव रूपी फौजी ने उस बचा लिया। तो आइये जानते हैं पूरी घटना के बारे में

दरअसल मंगलवार को दिल्ली के जनकपुरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर यह हादसा होते-होते बच गया। एक महिला शूशाइड के प्रयास से जनकपुरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पहुंची और मेट्रो का इंतजार करने लगी। जब मेट्रो स्टेशन पर आ रही थी तो उसी वक्त यह महिला ने मेट्रो के आगे छलांग लगा दिया। इसके बाद तुरंत ही मेट्रो ऑपरेटर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही CISF के जवान मौके पर पहुँचे और उस महिला को बचाने का प्रयास करने लगे।

CISF के जवान उस महिला को पटरी पर से उठा कर प्लेटफॉर्म पर लाये। उस महिला का कपड़ा फट गया था, तो CISF के काँस्टेबल नाना किशोर नायक ने अपना शर्ट उतार कर उस महिला का शरीर ढक दिया। इस घटना के बाद उस घायल महिला को चानन देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस अस्पताल में उस घायल महिला का इलाज़ चल रहा है। उस जवान की लोग बहुत तारीफ़ कर रहे हैं और उसके हिम्मत और उसके इंसानियत को लोग ख़ूब सराह रहे हैं।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -