29.1 C
New Delhi
Friday, September 29, 2023

चूहों को भगाने के लिए यह इंसान घर में सांप ले आया, चूहा को भगाने का यह जुगाड़ देखिए

चूहा (Rat) तकरीबन हर घर में पाया जाता है। शायद ही दुनियां में कुछ ऐसे घर होंगे जो चूहों के आतंक से बचे होंगे। हर कोई इस छोटे से जीव से परेशान रहता है। इससे छुटकारा पाने के लोग तरह-तरह के उपाय भी करते हैं लेकिन फिर भी वह सारे उपाय कामयाब नहीं हो पाते है।

इस चूहे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक शख्स ने जुगाड लगाया है जिसके करने से सारे चूहे रफूचक्कर हो जाएंगे। ईस जुगाड़ के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। आइए जानते हैं इस जुगाड़ के बारे में।

चूहे के लिए सांप को घर लाया

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) एक वीडियो में एक व्यक्ति अपने घर में चूहों को लेकर बेहद परेशान था। इसलिए उसने चूहे को घर से भगाने के लिए बाजार से एक सांप (Snake) खरीद कर लाता है और उस सांप को चूहों के बिल में छोड़ देता है जिसके बाद चूहों में खलबली मच जाती है। इसके बाद एक-एक करके सभी चूहे तेजी से बिल के बाहर निकलने लगते है। चूहों के बाहर निकलते ही वह शख़्स एक बाल्टी में सभी चूहे को एक-एक करके उठा कर रख लेता है। इस प्रकार के जुगाड को देख कर लोग हंसने पर मजबूर है।

Internet

वीडियो को लोगों ने किया पसंद

इससे पहले चूहों से छुटकारा पाने का आपने ऐसा जुगाड कभी नहीं देखा होगा। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @Weirdterrifying नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। आपको बता दें कि अब तक इस वीडियो को 7.5 मिलियन बार देखा गया है और 134.6K लोगों ने इसे लाइक भी किया है वहीं 19.9K यूजर ने इस वीडियो को रिट्वीट भी किया है।

Internet

यह भी पढ़ें: बिहार के इस नेता ने कहा- पगड़ी तभी उतारूंगा, जब नीतीश कुमार को कुर्सी से उतार लूंगा

वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट

यूजर्स ने इस पर वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट (Comment) भी किए हैं। एक ने तारीफ करते हुए लिखा है कि शख्स ने बेहतरीन जुगाड लगाया है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि सांप के लिए रात का भोजन। अगर आप भी अपने घर पर चूहों से परेशान हैं तो इस प्रकार का जुगाड आपको चूहों से छुटकारा दिला सकता है।

Internet
Shubham Jha
Shubham Jha
शुभम झा (Shubham Jha)एक पत्रकार (Journalist) हैं। भारत में पत्रकारिता के क्षेत्र में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। वह चाहते हैं कि पत्रकारिता स्वच्छ और निष्पक्ष रूप से किया जाए। शुभम ने पटना विश्वविद्यालय (Patna University) से पढ़ाई की है। वह अपने लेखनी के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करते हैं।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -