23.1 C
New Delhi
Wednesday, May 31, 2023

घास की खेती करके सालाना 20 लाख की कमाई कर रहे हैं किसान मेघराज, जानिए कैसे होती है खेती

आगर आपको कहें कि अगर आप घास की खेती करके लाखों कमा सकते हैं तो आप इस बात पर विश्वास नही करेंगे पर यह सच है और इसे सच करके दिखाया है बिहार के गोपालगंज के सदर प्रखंड के कररिया गांव निवासी मेघराज प्रसाद ने।

आपको बता दें कि मेघराज करीब 20 एकड़ में घास की खेती कर सालाना 20 लाख रुपए तक की कमाई कर रहे हैं। साथ ही उन किसानों के लिए प्रेरणा बने हैं, जिनकी फसलें बाढ़ और बारिश में बर्बाद हो जाती हैं। आइये जानते हैं उनके दिमाग में यह बात कब और कैसे आई कि घास की खेती करनी है।

सफल किसानों में गिनती

कररिया गांव निवासी मेघराज (Meghraj Prasad) आज सफल किसानों में जाने जाते हैं। अन्य किसानों की तरह ही अपनी खेती करते थे। मेघराज भी अपने पिता के कामों में हाथ बंटाते थे। तब उनकी पारिवारिक स्थिति काफी खराब थी। मेघराज ने अरूणाचल में एक दोस्त की मदद से औषधीय पौधे के बारे में जानकारी ली और नेट पर सर्च कर कम दाम में बेहतर काम करने के लिए खस की खेती (Vetiver Farming) के बारे में पता चला। यह एक प्रकार का घास है।

Internet

शुरुआत से ही आमदनी

उन्होंने लखनऊ (Lucknow) में 20 हजार में 10 हजार बीज खरीदे और अपने खेतों में डाले। शुरुआती दौर में उन्होंने एक बीघे में खेती की, जिसमें एक लाख की आमदनी हुई। देखते ही देखते उन्होंने 20 बीघे में खेती शुरू कर दी

Internet

लोगों ने कहा पागल

मेघराज बताते हैं कि उन्होंने जब खेती की शुरुआत की थी तो परिवार समेत आसपास और सगे-संबंधियों ने कई तरह की बातें कहीं। कई लोगों ने उन्हें पागल तक कह दिया कि घास की खेती कर क्या कुछ कर पाएगा। पर सोच रखा था कि कुछ ऐसा करेंगे, जो सबसे अलग हो।

Internet

सुगंधित तेल के लिए प्रसिद्ध खस

खस के पौधे (Vetiver Plants) की जड़ से सुगंधित तेल निकाला जाता है, जो बहुपयोगी है। खासकर इत्र निर्माण में इसका इस्तेमाल किया जाता है। साबुन, सुगंधित प्रसाधन सामग्री निर्माण में इसका इस्तेमाल (Use) होता है। इससे लाखों की कमाई की जा सकती है। खस 10-15 दिन तक पानी में डूबे रहने के बाद भी गलता नहीं है।

Internet

यह भी पढ़ें: PPF ACCOUNT- बच्चों के नाम खुलवाएं यह खाता, भविष्य होगी पूरी सुरक्षित

बाढ़ में भी फसल सुरक्षित

खस की सबसे खास बात यह भी है कि बाढ़ के दिनों में भी इसकी फसल खराब नही होती है। अगर इसका पौधा आधा पानी में डूबा हुआ भी है तो इसे कुछ नुकसान नही होता है। इसलिए इससे मुनाफा (Benefit) अच्छी खासी होती है। आप भी इसकी खेती करके लाखों में कमा सकते हैं।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Shubham Jha
Shubham Jha
शुभम झा (Shubham Jha)एक पत्रकार (Journalist) हैं। भारत में पत्रकारिता के क्षेत्र में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। वह चाहते हैं कि पत्रकारिता स्वच्छ और निष्पक्ष रूप से किया जाए। शुभम ने पटना विश्वविद्यालय (Patna University) से पढ़ाई की है। वह अपने लेखनी के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करते हैं।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -