33.1 C
New Delhi
Friday, September 29, 2023

अपनी मेहनत और लगन के दम पर श्रीधर ने गूगल में हासिल किया 3.30 करोड़ की नौकरी

अपनी लगन और मेहनत के बल पर जो विद्यार्थी निरंतर प्रयास करते रहते है वो एक दिन सफलता जरूर हासिल करते है।

ऐसे ही एक कहानी है अजमेर के श्रीधर चंद्र (Shridhar Chandan) की जिन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी ‘गूगल’ (Google) में सीनियर ग्रुप इंजीनियर (Senior Group Engineer) के पोस्ट पर 3.30 करोड़ रुपए सालाना का पैकेज हासिल किया है।

श्रीधर ने अजमेर के सेंट पॉल स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। श्रीधर बहुत ब्राइट स्टूडेंट थें। स्कूल के बाद उन्होंने पुणे से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री की। उनकी शुरुआती पढ़ाई हिंदी मीडियम से हुई थी और 12वीं पास करने के बाद उनका चयन AIEEE में हुआ।

अपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्रीधर ने हैदराबाद में इंफोसिस कंपनी ज्वाइन की। लेकिन उन्हें यहां संतुष्टि नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने आगे भी पढ़ाई जारी रखी। अपनी जॉब से पैसे बचाकर उन्होंने 2012 में अमेरिका के वर्जीनिया टेक यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री की। मास्टर्स के बाद वह अमेरिका के ही एक कंपनी में जॉब करने लगे लेकिन वहां भी उन्हें कुछ अच्छा नहीं लगा। 2021 में अपने जॉब से ब्रेक लेकर व अपनी पढ़ाई की ओर और फोकस हो गए जिसका नतीजा हम सबके सामने हैं, आज उनका चयन गूगल में हुआ है।

यह भी पढ़ें: ‘बाप, बाप होता है।’ Sunil Shetty ने Mahesh Babu को कुछ इस तरह दिया जवाब

श्रीधर के परिवार वाले उनकी इस सफलता से बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी पढ़ाई को लेकर इतना गंभीर रहते थे कि चाय और खाना टाइम पर मिलता तो नाराज हो जाते थें। छुट्टी के दिनों में भी वह सुबह जल्दी उठकर पढ़ा करते थे। आज उनकी पढ़ाई की तरफ कि डेडीकेशन के वजह से ही उन्हें इतनी बड़ी सफलता मिली है।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -