दुनिया में मां की बराबरी कोई नहीं कर सकता। चाहे परिस्थिति कैसी भी हो मां हमेशा अपने बच्चों को खुश देखना चाहती हैं। मां अपनी दायित्व को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है, चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े। आज हम आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक मां के बारे में बताएंगे जो अपने दो बच्चों को लेकर फूड डिलीवरी का कार्य करती है। आइए जाने पूरी ख़बर….
इंटरनेट (Internet) पर मां से जुड़ा एक वीडियो देखा जा रहा है जो भावुक कर देने वाला है। दरअसल, इस वायरल वीडियो (Video) में एक महिला को अपने दो बच्चों को साथ लेकर खाना डिलीवर (Food Deliver) का काम करते हुए देखा जा रहा है, जो दिल को छू लेने वाली है। सोशल मीडिया (Social Media) पर जोमैटो डिलीवरी वूमन (Zomato Delivery Women) के हौसले को लोग सलाम कर रहे हैं।

देखें वीडियो
सदैव अकेले खड़े होने का साहस कीजिए, दुनिया ज्ञान देती है, साथ नहीं” pic.twitter.com/DBURpphjCJ
— उम्दा_पंक्तियां (@umda_panktiyan) August 22, 2022
यह भी पढ़ें: गुजरात के एक मिठाईवाले ने मोदी जी से प्रेरित होकर दिया देश के जवानों को आजीवन 50% डिस्काउंट का ऑफर
काम के साथ बच्चों को संभाल भी रही हैं
हालांकि, यह वीडियो खुद खाने का आर्डर देने वाले व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया है। साथ ही वीडियो बनाने के दौरान वह व्यक्ति महिला के साथ दो बच्चे को देखकर कहता हुआ सुना जा रहा है कि दो बच्चों के साथ फूड डिलीवरी करना बहुत बड़ी बात है। आप बहुत अच्छा काम कर रही हैं।

लोग कर रहे हैं तारीफ
इस वीडियो में यह महिला पीठ पर जोमैटो का बैग टांग कर एक बच्ची को गोद में लिए हुए और दूसरे को उंगली पकड़ा कर खड़ी है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ट्विटर पर @umda_panktiyan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 158 हजार से भी अधिक लोगों ने देखा है और 9800 लोगों ने पसंद भी किया है। साथ ही लोग इस महिला के जज्बे को सलाम करते हुए महिला की खूब तारीफ कर रहे हैं।
