मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। कोई भी व्यक्ति अकेला नहीं रह सकता, क्योंकि अकेला रहना एक बहुत बड़ी साधना है। जो लोग समाज या परिवार में रहते हैं वे इसलिए रहते हैं कि उन्हें एक दूसरे की सहायता की आवश्यकता होती है।
पर आज हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बताएंगे जो खुद और उनके परिवार के सदस्य 41 सालों तक जंगल में रहकर जीवन बिताए हैं। आइये जानते है इंसान रूपी इस टार्जन के बारे में।

लंबे समय तक जंगलों में रहे
इंसान रूपी इस टार्जन का नाम “Ho Van Lang”है। “Ho Van Lang” वियतनाम के रहने वाले हैं। वह और उनके परिवार के सदस्य लगभग 41 वर्षों तक जंगल में अपना जीवन व्यतीत किया है। उनके परिवार के सदस्यों में उनके भाई और पिता थे। तीनों जंगल में इतने दिनों तक कन्द-मूल, शहद एवं मांस खाकर जीवित रहे।

यह भी पढ़ें: लोगों को हाथ से गोबर उठाते देखा तो आया आईडिया, बना दी आसानी से गोबर उठाने वाली मशीन
जंगलों में छुपकर रहना पड़ा
Ho Van Lang नाम के इस इंसान को 41 वर्षों तक जंगल में छुपकर रहना पड़ा। वर्ष 1972 के वियतनाम युद्ध के दौरान उनके पिता अपनी जान बचाने के लिए उन्हें और उनके एक भाई को लेकर जंगल में रहने लगे। वह जिस जंगल में रहे उसका नाम “टाय त्रा” है।

महिलाओं के बारे में नही जानकारी
इतने दिनों तक जंगल में जीवन जीने के बाद Ho Van Lang को यह नही पता है कि इस धरती पर महिलाएं भी रहती हैं। वह महिलाओं से बिल्कुल अंजान हैं। जब उनके और उनके परिवार सदस्यों को जंगल से बाहर लाया गया तो पता चला कि यह महिला के बारे में नही जानते। इन्हें बस जानवरों के बारे में ज्ञान है।

फोटोग्राफर के द्वारा ढूंढा गया
इंसानी रूपी इन टार्जनों को “lvaro Cerezo” नाम के फोटोग्राफर ने ढूंढा है। उन्होंने इन्हें ढूंढने के बाद इनके बारे में बहुत ही जानकारी प्राप्त की। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सभी लोग इशारों में ही बात करते हैं। वियतनाम के युद्ध के दौरान “Ho Van Lang” ने अपनी माँ और अपने एक भाई को खो दिया था तभी से उनके पिता का दिमागी हालत थोड़ी खराब हो गयी और कम बोलने लगे। आश्चर्य की बात तो यह है कि इन सभी लोगों को वर्तमान में भी यही लगता है कि अभी वियतनाम युद्ध खत्म नही हुआ है।

इंसान रूपी इस टार्जन और उनके परिवार की कहानी आश्चर्यजनक है। इतने दिनों तक जंगलों में निवास करना अद्भुत है।