38.1 C
New Delhi
Tuesday, June 6, 2023

क्या दनादन थप्पड़ खाने वाला शख्स सच में है मुखिया प्रत्याशी, जानिए इस वायरल वीडियो की सच्चाई

आजकल सोशल मीडिया पर मिनटों में क्या वायरल हो जाए कोई नही जानता। आज सोशल मीडिया लोगों के लिए एक ऐसा मंच बन चुका है जहाँ लोग अपनी बातों को आसानी से तो रखते ही हैं साथ ही साथ लोग एक-दूसरे का मनोरंजन भी खूब करते हैं।

आज हम आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के सच्चाई के बारे में बताएंगे जो आजकल खूब वायरल हो रहा है। तो आइये जानते हैं इस वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई।

ताबड़तोड़ थप्पड़ खा रहे हैं प्रत्याशी

बिहार पंचायत चुनाव नजदीक है ऐसे में अभी सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मनोरंजन वाले फ़ोटो, वीडियो देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक मुखिया प्रत्याशी को फ़ोटो लेने के बहाने जोर-जोर से थप्पड़ मारा जा रहा है। वीडियो में मुखिया जी के समर्थक भी दिख रहे हैं जो मुखिया जी के जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।

वीडियो में किया गया दावा गलत

सोशल मीडिया में वायरल उस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक पत्रकार द्वारा मुखिया जी की पिटाई की गई है जो कि गलत है। जिस इंसान ने यह वीडियो सबसे पहले पोस्ट किया है उस इंसान का नाम हर्ष राजपूत है। हर्ष हमेशा ऐसे वीडियो बनाते रहते हैं। हर्ष कोई पत्रकार नही बल्कि एक उभरते हुए कलाकार हैं। अपने कला के माध्यम से वह अक्सर सोशल मीडिया के द्वारा लोगों के चेहरे पे मुस्कान लाते हैं।

धर्मेंद्र धाकड़ के नाम से लोकप्रिय

हर्ष राजपूत सोशल मीडिया पर धर्मन्द्र धाकड़ के नाम से प्रसिद्ध हैं। उनके इस वीडियो में वह एक मुखिया प्रत्याशी के पास जाते हैं जिसमें वह उस प्रत्याशी से कुछ सवाल पूछते हैं। धर्मन्द्र प्रत्याशी से मास्क पहनने को लेकर भी बात करते हैं पर प्रत्याशी द्वारा कहा जाता है कि कोरोना जैसी कोई चीज नही है। इस बात को लेकर धर्मेंद्र द्वारा प्रत्याशी को एक घर के पीछे ले जाकर ताबड़तोड़ थप्पड़ रसीद कर दिया जाता है।

देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: अंधे माँ-बाप का पेट पालने के लिए महज़ 8 वर्ष की उम्र में ई-रिक्शा चलाता है यह बच्चा: गरीबी

मनोरंजन के लिए बनाया गया वीडियो

धर्मन्द्र धाकड़ के अनुसार यह वीडियो बस मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है। इस मनोरंजन का उद्देश्य यह भी है की लोग पंचायत में सही उम्मीदवार का चुनाव करें। धर्मेंद्र के साथ वीडियो में दिख रहे सभी लोग एक कलाकार हैं। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। मनोरंजन से लबरेज यह वीडियो लोगों के मन को खूब भा रहा है।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -