प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की अपनी एक कहानी होती है जिस कहानी का वह हीरो होता है। लेकिन वर्तमान में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक खबर में एक व्यक्ति की कहानी फिल्म में बनाई गई कहानी जैसी है। कभी राजस्थान के जयपुर की गलियों में भटकने वाला लड़का आज स्विटजरलैंड के जिनेवा में एक अच्छा जीवन व्यतीत कर रहा है। आइये जानते हैं इस पूरे खबर के बारे में।
रंजीत की कहानी फिल्मों जैसी
दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहा यह कहानी रंजीत सिंह राज (Ranjeet Singh Raj) की है। राज की कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। जयपुर (Jaipur) की गलियों में भटकने वाले राज अपने दृढ़ संकल्प और जुनून के बदौलत जयपुर से जिनेवा तक का सफर तय कर लिए।

गरीब परिवार से ताल्लुकात रखते थे राज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज ने बचपन से ही सामाजिक पूर्वाग्रहों का सामना किया है। राज एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे इसीलिए उनकी परवरिश भी गरीबी में ही हुई है। उनका रंग भी सावला है जिसके वजह से उन्हें कई जगह शर्मिंदा होना पड़ता था।
16 वर्ष के उम्र में ऑटो चलाना सीखा
वह हमेशा लोगों से ताना सुना करते थे, इससे उन्हें गुस्सा भी आता था। लेकिन अपने जीवन में इतना कुछ झेलने वाले राज आज अपनी जिंदगी स्विटजरलैंड (Switzerland) जिनेवा में जी रहे है। राज एक रेस्ट्रों (Restro) में काम किया करते थे और उनका सपना था कि वह अपना एक रेस्ट्रो खोले। 16 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने रुपए कमाने के लिए ऑटो (Auto) चलाने का कार्य शुरू कर दिया और कई वर्षों तक वह ऑटो चलाते रहे।

फॉरेनर्स को राजस्थान घुमाते थे राज
वर्ष 2008 में एक ऐसा समय आया जब ऑटो ड्राइवर फ्रेंच (French) एवं इंग्लिश (English) जैसी कई भाषाओं में बात करते थे और घूमने आए टूरिस्ट (Tourist) को अट्रैक्ट (Attract) करते थे। इसी दौरान राज ने अपना एक टूरिस्ट बिजनेस स्टार्ट किया जिसमें वह विदेश घूमने आए लोगों को राजस्थान घुमाया करते थे।
सोशल मीडिया पर राज से जुड़ी महिला
राज की मुलाकात एक फॉरेनर्स महिला से हुई। राज ने उस महिला को एक टूरिस्ट गाइड (Tourist Guide) के रूप में पूरा जयपुर घुमाया था। इसी बीच दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। महिला के फ्रांस लौटने के बाद भी दोनों एक दूसरे से सोशल मीडिया ऐप स्काइप (Skype) पर जुड़े रहे।
3 महीने का फ्रांस का टूरिस्ट विजा मिला
राज ने कई बार फ्रांस जाने की कोशिश भी की लेकिन हर बार उनका वीजा (Visa) रिजेक्ट हो जाता था। राज की प्रेमिका अगली बार जब फ्रांस से आई तब दोनों फ्रेंच एंबेसी (French Embassy) के बाहर धरने पर बैठ गए जिसके बाद एंबेसी के अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की और उन्हें 3 महीने का फ्रांस का टूरिस्ट विजा दीया।

दोनों ने कर ली शादी
वर्ष 2014 में दोनों ने शादी कर ली और उन्हें एक बच्चा भी हुआ। राज ने जब लॉन्ग टाइम वीजा (Long Time Visa) के लिए अप्लाई (Apple) किया तब उन्हें फ्रेंच सीखने के लिए कहा गया जिसके बाद उन्होंने फ्रेंच सीखने के लिए एक क्लास ज्वाइन किया और फ्रेंच सीख लिए।
यूट्यूब चैनल चलाते है राज
राज वर्तमान में स्विटजरलैंड के जिनेवा में रहते हैं और वह अपना एक यूट्यूब चैनल (YouTube Channel) चलाते हैं जिस पर वह खूब घूमते हैं और उसके बारे में बताते हैं। राज कहते हैं कि घूमने से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। आज राज आराम से अपनी पत्नी के साथ अपनी ज़िंदगी जी रहे हैं।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।