बच्चे तो इस दुनिया में सभी को अच्छे लगते हैं। बच्चों की बातें सुन कर हर किसी का मन खुश हो जाता है। घर में बच्चे होने से सारे लोग खुश होते है। आज हम आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक 22 वर्षीय महिला के बारे में बताएंगे, उन्होंने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। आइए जानें पूरी ख़बर…..
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) की रहने वाली महिला नूर आलम (Noor Alam) ने 22 वर्ष की उम्र में एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। एक साथ चार बच्चों के जन्म से उनके परिवार में बेहद खुशी का माहौल है। इतना ही नहीं पूरे जिले में इस बात की खबर फैल चुकी है कि मोहम्मद आलम के घर में एक साथ चार बच्चे ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी होते ही पूरे जिले मे खुशियां मनाई जा रही है।
बच्चों को रखा गया है डॉक्टर की निगरानी में
बीते शुक्रवार को नूर आलम ने 4 बच्चों को जन्म दिया। जिसमें एक लड़का और 3 लड़कियां हैं। हालांकि, यह बच्चे स्वस्थ हैं लेकिन तीन बच्चों का वजन 1 किलो है और एक बच्चे का 1 किलो 100 ग्राम है। वजन कम होने के कारण इन बच्चों को डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: कुत्ते ने स्कूल जा रहें बच्चों को पार करवाई सड़क, देखें यह क्यूट वीडियो
बच्चे के आने से दादी बेहद खुश हैं
घर में एक साथ 4 बच्चों के आने से बच्चे की दादी बेहद खुश हैं और उन्होंने कहा कि हमारे घर एक साथ चार बच्चों ने जन्म लिया इससे मैं काफी खुश हूं। पहले डॉक्टर ने 3 बच्चे होने की बात कही थी लेकिन 4 बच्चे हुए। यह सब ऊपर वाले की मेहरबानी है, उन्होंने मेरे घर एक साथ चार चार बच्चे दिए हैं।