Vedic Gyaan – Transforming India through positive stories.
Vedic Gyaan एक निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मीडिया संस्थान हैं। आज के इस दौर में जब मीडिया पर से लोगों का विश्वास कम होता जा रहा है, हम अपनी पत्रकारिता से लोगों के इस विश्वास को दुबारा हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हम खबरों में नमक-मिर्च का तड़का नहीं लगाते, बल्कि उन्हें हूबहू आपके सामने रखते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो हम खबरों को बनाते नहीं बल्कि उन्हें दिखाते हैं। Vedic Gyaan बदलते भारत की न्यूज़ एजेंसी है। Vedic Gyaan भारत की संस्कृति को बचाते हुए भारत को विश्वगुरु बनाने में विश्वास रखता है।
वैदिक ज्ञान (Vedic Gyaan) नाम क्यों?
दरअसल वैदिक काल या युग को भारतीय इतिहास का स्वर्णिम काल माना जाता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि उस समय भारत के लोगों के पास अद्भुत ज्ञान और शक्तियां थी। हम इस वेबसाइट के माध्यम से उन्हीं शक्तियों को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहे हैं। Vedic Gyaan – Transforming India through positive stories.
सकारात्मक न्यूज (Positive News) की आवश्यकता
सामान्य खबरों के साथ साथ हम विशेष रूप से सकारात्मक समाचारों को भी अपनी वेबसाइट पर जगह देते हैं। इसके पीछे हमारी सोच है कि इस नकारात्मकता के माहौल को बदलने के लिए समाज के अनजाने सकारात्मक चेहरों से आपकी पहचान कराई जाए। ऐसा करने से न सिर्फ उनका हौसला बढ़ेगा, बल्कि और इससे और लोग भी प्रेरित होंगे। Vedic Gyaan – Transforming India through positive stories.
हमारा खर्चा कैसे चलता है?
इस वेबसाइट पर समाचार के साथ साथ हम आपको विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के विज्ञापन भी दिखाते हैं। इसके एवज में उन कंपनियों से जो हमें थोड़ा-बहुत पैसा मिलता है, हम उसमें ही गुज़ारा चलाते हैं। Vedic Gyaan – Transforming India through positive stories.
हम किसके तरफ हैं?
यदि आप जानना चाहते हैं कि हमारा जुड़ाव किस राजनीतिक दल से है तो जान लीजिए कि हमारा कोई राजनीतिक पसंद नहीं है। जो आपके बेहतरी के लिए कार्य करेगा, आप जिसकी तरफ होंगे, हम भी उसी के तरफ होंगे। Vedic Gyaan – Transforming India through positive stories.