23.1 C
New Delhi
Wednesday, May 31, 2023

20 साल बाद भी बेटी ने ढूंढ निकाला अपने असली पिता को, माँ ने कर ली थी दूसरी शादी

बिना देखे किसी इंसान को ढूंढना बहुत मुश्किल होता है लेकिन प्रयास करना ही मनुष्य का कर्तव्य है। 20 साल से अपने पिता को ढूंढ रही एक महिला को उसका पूरा परिवार मिल गया। आइये जाने पूरी ख़बर….

लुईस स्टॉपानी UK में अपनी माँ के साथ बहुत खुशी से रहती थी। जब लुईस की उम्र 7 वर्ष थी तब उनकी मां ने बताया कि वह जिसे अपना पिता समझ रही है वह उनके असली पिता नहीं है। यह बात सुनकर लुईस को जोरदार झटका लगा। लुईस अपने असली पिता के बारे में जानने के लिए उत्सुक होने लगी। अपने पिता के बारे में लुईस ने जब अपनी माँ से पूछा तो माँ ने कहा कि 16 वर्ष की उम्र में उन्हें पॉल नाम के एक व्यक्ति से प्रेम हो गया था लेकिन लुईस का जन्म होने के बाद उन्होंने पॉल का साथ छोड़ जॉन से शादी कर ली जिसके बाद लुईस को एक बहन हुई।

अपने पहले पिता के बारे में जानने के बाद भी शुरू में तो लुईस ने उन्हें ढूढ़ने का प्रयास नहीं किया क्योंकि सौतेले पिता भी उन्हें बहुत प्यार करते थे। लुईस ने बताया कि उसके एक दोस्त ने उन्हें कहा कि वह अपने पिता की तरह दिखती हैं तब लुईस को अपने असली पिता को ढूंढने की इच्छा हुई और उन्होंने अपने असली पिता को ढूंढ निकालने का मन बना लिया। अपने पिता के बारे में जानने के लिए लुईस ने अपनी मां के परिवार वालों से भी बात की। इस तलाश में उनकी मां ने भी उनका काफी सहयोग दिया। उन्होंने अपने असली पिता को ढूढ़ने के लिए एक टीवी शो Long lasting family का भी मदद लिया।

यह भी पढ़ें: बिहार में टूटी मर्यादा, बच्चों के सामने ही लौंडा बनकर नाचने लगे गुरुजी, वीडियो हुआ वायरल

इस टीवी शो की टीम पॉल की जानकारी निकालने में सक्षम रही। टीवी शो के होस्ट डेविन मैक्कल ने लुईस को बताया कि दुर्भाग्यवश उनके पिता की मौत 28 वर्ष की आयु में ही हो चुकी है। लेकिन उसके परिवार के और सदस्य अभी भी हैं। पिता की मौत की खबर सुनकर लुईस को काफी दुख हुआ लेकिन अपने बाकी परिवार से मिलने की खुशी भी मिली।

लुईस अपने दोनों चाची शेरन और मिशेल से मिलकर बेहद खुश हुई। शेरन ने लुईस को उसके पिता के बारे में काफी बातें बतायी एवं उसके पिता की फोटो लगा एक लॉकेट सेंट लुईस को दे दिया। अपना पूरा परिवार पाकर लुईस बेहद खुश हुई। लुईस ने अपना 40वां जन्मदिन अपने असली परिवार वालों के साथ मनाया। उन्हें बहुत उपहार भी परिवार वालों से मिले। अपना पूरा परिवार पाकर उसके खुशियों का ठिकाना ना रहा।

सच ही कहा गया है कि यदि हम दिल से किसी को चाहें तो एक न एक दिन वह हमें अवश्य मिलता है।

Shubham Jha
Shubham Jha
शुभम झा (Shubham Jha)एक पत्रकार (Journalist) हैं। भारत में पत्रकारिता के क्षेत्र में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। वह चाहते हैं कि पत्रकारिता स्वच्छ और निष्पक्ष रूप से किया जाए। शुभम ने पटना विश्वविद्यालय (Patna University) से पढ़ाई की है। वह अपने लेखनी के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करते हैं।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -