35.1 C
New Delhi
Tuesday, June 6, 2023

कश्मीर पहुचे अक्षय कुमार, स्कूल के लिए दिया 1 करोड़ का दान, फौजियों के साथ किया भांगड़ा

बड़े-बड़े सेलिब्रिटी अक्सर अपने द्वारा किए गए कार्यों की वजह से सुर्खियों में बने रहते है। अपने फिल्मों की वजह से अक्षय कुमार तो चर्चा में बने ही रहते हैं। मगर इसके साथ-साथ वह अपने नेक कार्यो के लिए भी जाने जाते हैं। अक्षय कुमार देश के प्रति अपने प्रेम को उजागर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। वह आर्मी का सम्मान दिल से करते हैं। आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से अक्षय कुमार द्वारा किये गए एक नेक कार्य के बारे में बताएंगे।

अक्षय कुमार अपनी शानदार फिल्मों में एक्टिंग की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। समय-समय पर अपने देश प्रेम को भी जाहिर करते रहते है। अक्षय कुमार अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने द्वारा किए गए नेक कार्यों की तस्वीर शेयर करते रहते है। अक्षय कुमार गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर किए, जिसमें वह BSF जवानों से बातचीत करते तथा जवानों के साथ डांस करते नजर आ रहें हैं।

यह भी पढ़ें: सोनू सूद ने IAS प्रतियोगियों के लिए शुरू की नई पहल ‘संभवम’, जानिये कैसे मिलेगा आपको फायदा

अक्षय कुमार कैप्शन में लिखे थे कि आज मैं सीमाओं की रक्षा करने वाले इंडियन BSF के बहादुर जवानों के साथ एक यादगार दिन बिताया। वह कहते हैं कि यहां आना हमेशा मेरे लिए एक सुखद अनुभव होता है। उनके साथ मिलकर मेरे मन में उनके लिए और सम्मान पैदा होता है। इंडियन BSF देश के असली नायक है। वह सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए आसपास के क्षेत्रों का उनके साथ दौरा भी किए।

वहां उन्होंने जम्मू कश्मीर के बांदीपुर जिले के LOC के सटे एक गांव तुलैल के नीरू गांव में हेलीकॉप्टर से दौरा किया, एवं स्कूल के निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपए का दान भी दिया। जिससे वहां के लोगो में खुशी की लहर दौड़ उठी। वहां उन्होंने स्थानीय लोगो से बातचीत की। अक्षय कुमार इंसानियत का ये परिचय पहली बार नहीं दिए है। वह इससे पहले भी कई बार इससे भी ज्यादा रकम डोनेट कर चुके है।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -