23.1 C
New Delhi
Wednesday, May 31, 2023

प्रेमिका से रात के अंधेरे में मिलने के लिए पूरे इलाके की बिजली काट देता था मिस्त्री, खुल गई पोल

इश्क में इंसान क्या-क्या नहीं करता है। आपने इश्क में लोगों को तमाम हदें पार करते तो देखा ही होगा। अगर प्यार नया हो तो भूख और प्यास तक नही लगती। दिल बेचैन रहता है और कहीं मन भी नहीं लगता। प्यार में पड़े व्यक्त‍ि का हाल कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे वो छुपा भी नहीं पाता और किसी को बता भी नहीं पाता है।

आज हम आपको इश्क के एक एक ऐसी ही जगह के घटना के बारे में बताएंगे जहाँ एक बिजली मिस्त्री (Electrician) को अपने प्रेमिका से प्यार हो गया और उसे जब भी अपनी प्रेमिका से मिलना होता था तो वह वह गांव की पूरी बीजली ही काट (Power off) देता था। इश्क का यह बुखार (love fever) दोनों को चढ़ा हुआ था। आइये जानते हैं इस घटना के बारे में।

गांव के लोग परेशान

हम जिस घटना की जिक्र करने जा रहे हैं यह घटना पूर्णिया (Purnia) जिले के के.नगर थाना क्षेत्र के गनेशपुर डहरिया आदिवासी टोला की है। यहां गांव के लोग लगातार बिजली के न रहने से काफी परेशान रह रहे थे। लोगों को यह समझ नही आ रहा था कि बीजली इतनी कम क्यों रहती है। जब बिजली न रहने के बारे में लोगों को पता चला तो लोगों को विश्वास तक नही हुआ कि ऐसा भी हो सकता है।

Internet

अंधेरे में प्रेमिका से प्यार

आपको बता दें कि परोरा गाँव (parora village purnia) के रहने वाले बिजली मिस्त्री सुरेंद्र राय को उसी गांव के आदिवासी जमाई टोला के आदिवासी युवती से इश्क था। बिजली मिस्त्री को जब भी युवती से प्यार करने का मन होता था वह गाँव का बिजली काटकर अंधेरे का फायदा उठाकर दोनो एक दूसरे के साथ मौज मनाते थे।

Internet

लोगों को लगी भनक

बिजली मिस्त्री के प्यार की भनक उसकी प्रेमिका के पड़ोसी को लग गई। फिर क्या था लोग यह जुगाड़ में रहने लगे कि कब यह दोनों फिर मिलते हैं। जैसे ही बीजली कट हुई और बीजली मिस्त्री अपने प्रेमिका के घर उससे मिलने गया लोगों ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया। दोनों के पकड़े जाने के बाद यह राज खुली की यहाँ तो बिजली काटकर प्यार किया जाता है।

Internet

यह भी पढ़ें: आधी रात मौका पाते ही रफूचक्कर हो गया तोता, मालिक के शिकायत के बाद खोजने में जुटी पुलिस

मिस्त्री की करवाई शादी

दोनों को पकड़ने के बाद गांव वालों ने दोनों का सर मुंडवाकर जूतों का माला पहनाकर दोनों को गांव में घुमाया। बाद में उनदोनों की शादी (wedding) भी कर दी गई। दूसरी तरफ जब बिजली मिस्त्री की दूसरी पत्नी उसके घर पहुँची तो उसके घर पर पहली पत्नी ने खूब हंगामा मचाया। उसने मिस्त्री के द्वारा की गई इस शादी का विरोध भी किया।

Internet

सोशल मीडिया पर वायरल

अब इस गांव के मिस्त्री की कहानी जिसे भी पता चल रही है वह अपनी हसी नही रोक पा रहा है। यह कहानी अब सोशल मीडिया (social media) पर भी खूब वायरल हो रही है। कुछ लोग इस प्यार को सच्चा बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जब मिस्त्री की एक शादी हो चुकी थी तो उसने दूसरी शादी क्यों कि जिसे लोग गलत भी ठहरा रहे हैं। पर यह घटना सबको खूब रोचक लग रही है।

अगर आपको यह आर्टिकल,अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -