‘एक जमाना था जब मैं तलाशता था रास्ता आसमान तक जाने का…
एक आज का दौर है की सारा आसमान मेरा है”।
यह पंक्ति जाने-माने उद्योगपति और मंहिद्रा ग्रुप के चैयरमैन श्री Anand mahindra जी पर सटीक बैठती है। विरासत के रूप में मिले बिज़नेस को उन्होंने अपने कौशल और प्रतिभा के दम पर उन्होंने कंपनी का प्रबंध निदेशक होने का गौरव हासिल किया। आइये जानते हैं उनके सफलता के बारे में।
आनंद महिंद्रा का परिचय – Anand mahindra success story in hindi
भारत के जाने-माने उद्योगपति श्री आनंद महिंद्रा जी का जन्म 1 मई 1955 को महाराष्ट्र के मुंबई के एक नामी व्यवसायी परिवार में हुआ। आज श्री आनंद महिंद्रा जी का ऑटो जगत में बड़ा नाम है और उन्हें देश और दुनिया के बड़े उद्योगपतियों में गिना जाता है। आनंद महिंद्रा जी के दादा जी JC यानी जगदीश चंद्र महिंद्रा जी ने ही M&M ग्रुप की शुरूआत की थी। पंजाब के लुधियाना में उनके दादा जी जगदीश चंद्र जी और कैलाश चंद्र जी ने महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की नींव रखी थी।

पिता के बाद Anand mahindra को मिला मौका
दादा के बाद आनंद महिंद्रा के पिता हरीश महिंद्रा जी और उनकी मां इंदिरा महिंद्रा जी इस कारोबार को संभालती थीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद आनंद महिंद्रा जी भी अपने खानदानी व्यवसाय से जुड़ गए। आनंद महिंद्रा जी शुरू से ही पढ़ाई में तेज थे। साल 1977 में आनंद महिंद्रा जी ने अमेरिका के हार्वर्ड कॉलेज से ग्रेजुशन किया। जिसके बाद 1981 में उन्होंने ‘हार्वर्ड बिजनेस स्कूल’ बोस्टन, मैसाचुसेट्स से ‘बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन’ में एमबीए की डिग्री हासिल की।

फिर Anand Mahindra ने पीछे मुड़ के नही देखा
भारत लौटने के बाद इन्होंने यहां ‘महिन्द्रा यूजाइन स्टील कंपनी में वित्त निदेशक के कार्यकारी सहायक के रूप में अपना पहला कार्यभार संभाला। उन्होंने जल्दी ही अपने कौशल और हुनर के दम पर 1997 में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के प्रबंध निदेशक का पद संभाला। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2003 में श्री आनंद महिंद्रा जी कंपनी के वाइस चेयरमैन बन गए। यहीं से उन्होंने कोटक महिंद्रा न्यू की नई शुरूआत भी की थी।
Anand mahindra लोगों की भी करते है मदद
आनंद महिंद्रा जी जितने अच्छे बिजनेसमैन हैं, उतने ही अच्छे समाजसेवक भी हैं। श्री आनंद महिंद्रा जी हमेशा लोगों की मदद करते हैं। उनके दिए गए दान और अच्छे कार्य हमेशा चर्चा में रहते हैं। कोरोना संक्रमण के बीच भी महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन श्री आनंद महिंद्रा जी मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने अपनी एक महीने की तनख्वाह दान कर दी थी। साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल के लिए अपने रिजॉर्ट्स को टेंपररी तौर पर देने की घोषणा की थी।

Anand Mahindra को मिले हैं कई सम्मान
हमेशा लोगों की मदद करने वाले श्री आनंद महिंद्रा जी को कई सम्मानों से सम्मानित किया गया है। साल 2004 में फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा विशेष सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट’, ‘राजीव गांधी पुरस्कार’, 2005 में इन्हें ‘पर्सन ऑफ द ईयर’, ‘ऑटो मॉनिटर’ और ‘लीडरशिप अवार्ड’ अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन द्वारा, 2006 में ‘सीएनबीसी एशिया बिजनेस लीडर’ पुरस्कार, लुधियाना मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा ‘वर्ष के उद्यमी’ पुरस्कार, 2007 में एनडीटीवी प्रॉफिट द्वारा ‘वर्ष का सबसे प्रेरणादायक कॉर्पोरेट लीडर’ सम्मान, वर्ष 2008-2009 में बिजनेस लीडर के रूप में ‘इकॉनोमिक टाइम्स पुरस्कार’ इत्यादि कई सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
Anand mahindra daughter – Anand mahindra जी की दो बेटियां हैं – Aalika mahindra और Divya mahindra
Aalika Mahindra
Anand Mahindra जी की बेटी Aalika Mahindra Newyork शहर में रहती हैं। इंटरनेट पर प्राप्त जानकारी के अनुसार Aalika Mahindra को Mahindra group की कंपनियों में कोई दिलचस्पी नहीं है। वो इनमें काम नहीं करना चाहती हैं। Aalika Mahindra डॉक्यूमेंट्री तथा फोटोग्राफी में अपना कैरियर बना रही हैं।

Anand mahindra cast – internet पर प्राप्त जानकारी के अनुसार Anand mahindra पंजाबी हिन्दू हैं।
Anand mahindra email id – Anand mahindra जी के office का email id है- [email protected]
Anand mahindra twitter– Anand mahindra जी की twitter id है – twitter.com/anandmahindra
Anand mahindra net worth in rupees – Internet पर प्राप्त जानकारी के अनुसार mahindra group की net worth 22,000 crore से भी अधिक है।
आज उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है। उन्होंने अपने काबिलियत के दम पर कंपनी को एक नया मुकाम दिया है।
यहां क्लिक कर देखिये बबीता जी का कातिलाना अंदाज़