सफलता उम्र देख के नही मिलती। अगर किसी इंसान में सफलता की चाह है तो वह किसी भी उम्र में इसे पा सकता है। बस इसे पाने के लिए जोश और जज्बा होना चाहिए।
आज हम आपको एक ऐसे ही 13 साल के लड़के आदित्यन राजेश के बारे में बताएंगे जो आज सभी के लिए एक प्रेरणा है। आदित्यन ने मात्र 13 साल की उम्र में एक बड़ी कंपनी खड़ी कर दी है। आइये जानते है उनके बारे में।
केरल के है आदित्यन
केरल के आदित्यन राजेश ने अपनी खुद की कंपनी 13 साल की उम्र में शुरू कर दी। जिस उम्र में बच्चे जहां पढ़ाई-लिखाई और खेल-कूद में मस्त रहते हैं उसी उम्र में उन्होंने यह कारनामा कर दिखाया है। आदित्यन राजेश का जन्म केरल के थिरुविला में हुआ था। आदित्यन जब 9 साल के थे उसी उम्र में उन्होंने अपनी पहली मोबाइल एप्लिकेशन बना डाली थी।

यह भी पढ़ें: MBA की पढ़ाई कर खोल ली चाय की दुकान, कमाई में बड़े-बड़े नौकरी वालों को भी छोड़ दिया पीछे
पांच साल के उम्र से ही कंप्यूटर का ज्ञान
आदित्यन राजेश ने केवल पांच साल की उम्र में कंप्यूटर का इस्तेमाल शुरू कर दिया था। आदित्यन का दिमाग शुरु से ही दूसरे बच्चों के मुकाबले बहुत अलग रहा है क्योंकि इतनी कम आयु में खुद की कंपनी शुरू करना किसी के लिए आसान नहीं होता है। लेकिन इस असंभव को संभव कर दिखाने वाले आदित्यन हैं।

अपनी कंपनी की शुरुआत की
आदित्यन राजेश ने अपनी काबिलियत के दम पर आगे बढ़कर 13 साल की उम्र में दुबई में अपनी कंपनी ‘ट्रिनेट सॉल्यून्स’ की शुरुआत की। जिसकी वजह से उनका नाम देश-विदेश में फैल गया। आदित्यन ने खुद तो अपनी कंपनी की शुरुआत की लेकिन उन्होंने अपनी कंपनी में किसी औऱ को एम्पलॉई रखने की बजाय अपने स्कूल के दोस्तों को ही एम्प्लॉई के रुप में रख लिया है।

सॉफ्टवेयर की कंपनी शुरू की
आदित्यन जब वह पांच साल के थे तभी उनका परिवार दुबई आ गया था। उनके पिता ने बीबीसी टाइपिंग दिखाई थी। यह एक ऐसी वेबसाइट है जहां छोटी उम्र के छात्र टाइपिंग सीख सकते हैं। उन्हें पता चला कि एक स्थापित कंपनी का मालिक बनने के लिए 18 की साल की उम्र को पार करना होगा। भारत से ताल्लुक रखने वाले आदित्यन ने दुबई में सॉफ्टवेयर कंपनी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: किस्मत ने छीन लिए दोनों हाथ, लाचारी के बावजूद मालविका ने किया ये कारनामा
पूरे विश्व में नाम रौशन किया
आदित्यन ने अपनी प्रतिभा के दम पर भारत का नाम पूरे विश्व में रौशन किया है। उनकी प्रतिभा अद्भुत है। आदित्यन ने मात्र 13 साल की उम्र में कंपनी बनाकर बचपन की परिभाषा ही बदल दी है। जिस उम्र में बच्चे खेलते हैं आदित्यन उस उम्र में कंपनी के मालिक बन बैठे हैं। जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी।
आदित्यन आज अपने प्रतिभा और अपनी मेहनत के दम पर सभी बच्चों के लिए प्रेरणा हैं।