फल हमारे सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसके नियमित सेवन करने से हम बीमा’रियों से छुटकारा पा सकते हैं। फलों में अनार को सबसे फायदेमंद माना जाता है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि न सिर्फ अनार के दाने बल्कि अनार के छिलके भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
अनार खाने के साथ-साथ देखने में भी बहुत अच्छे लगते हैं। इसके दाने मोतियों की तरह होते हैं। अनार को कई तरीको से इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर हम अनार खा कर उसके छिलके को कूड़ेदान में डाल देते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अनार के दाने के साथ-साथ इसके छिलके भी बहुत लाभदायक होते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘केसर’ जितना महंगा उतनी ही जालसाजी: जानिए कश्मीर में उगने वाले सबसे बेहतरीन केसर की पहचान क्या है
अनार के छिलकों का प्रयोग टूथपेस्ट बनाने में होता है जो हमारे मुँह को साफ रखता है। इसके अलावे अनार के छिलको को सूखा कर पाउडर बना कर पानी में मिलाकर पीने से मुँह का दुर्गंध दूर होता है।
अनार के छिलको में बैक्टिरिया रोधी और सूजन रोधी गुण भी पाये जाते हैं। यह हमारी हड्डियों को मजबूत करके उसके घनत्व को भी बढ़ाता है। अनार के छिलके महिलाओं के मासिक धर्म को स्थायी रूप से बंद होने के समय में बहुत मददगार होता है।

अनार के छिलके के पाउडर का इस्तेमाल मेनोपॉज के ठीक होने के बाद ऑस्टियोपोरोसिस की शुरुआत को भी रोक सकता है। अनार में एंटी ऑक्सीडेंट का भी गुण होता है। अनार के छिलके बैक्टीरिया एवं स्किन प्रॉब्लम को दूर रखता है। इसमें एन्टी ऑक्सीडेंट गुण फोड़ा, फुंसी, मुहासे एवं कीटाणु नष्ट करने में भी मददगार साबित होता है।

यह भी पढ़ें: एक ही पौधे में टमाटर के साथ बैगन भी उगाते हैं ये किसान, आप भी सीखिए ये ‘ग्राफ्टिंग तकनीक’
इसके इस्तेमाल से त्वचा पर झुर्रिया नहीं पड़ती एवं त्वचा चमकदार रहती है। अनार का उपयोग दवाई बनाने में भी किया जाता है। किसी प्रकार की खाँसी हो या गले में खराश हो जाने पर भी अनार के छिलके बहुत उपयोगी होते हैं। अनार के छिलकों को पीस कर पीने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। जितनी सुन्दर अनार दिखने में होता है उतना ही लाभकारी इसके गुण भी है। अनार के प्रतिदिन सेवन से आप कई तरह की बीमारियों के साथ-साथ स्वस्थ एवं खुशहाल ज़िन्दगी जी सकते है।