24.1 C
New Delhi
Wednesday, May 31, 2023

जानिए दूध के साथ घी के फायदे, इन बीमारियों के लिए बहुत होता है लाभदायक

भारत में हमेशा से ही घी (Ghee) खाना फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद, गाँव के लोग, पहलवान, बूढ़े-बुजुर्ग देशी घी के गुण गिनाते नहीं थकते थे। घी के गुणों (Benefits of Ghee) के बारे में आपने अपने दादी-नानी से भी सुना होगा। खासकर ठंड के मौसम में इसे दवा भी माना जाता रहा है।

आज हम आपको बताएंगे कि घी को दूध में डालकर पीने से क्या फायदे होता है। घी और दूध के मिश्रण से शरीर में होने वाले इन फायदों को आपको जरूर जानने चाहिए। पर आपको कुछ बातों का ध्यान भी रखना जरूरी है।

पाचन में फायदेमंद

सर्दियों में घी खाने के फायदे होते हैं लेकिन आप दूध में घी मिलाकर पिएंगे तो यह आपकी पाचन क्रिया को मजबूत करने में फायदेमंद (beneficial in digestion) हो सकता है। घी से मिला हुआ दूध को पीने से पेट में अच्छे बैक्टीरिया बनाने में फायदा मिलता है। अगर आपको एसिडिटी या कब्ज की शिकायत रहती है तो भी आप दूध में घी मिलकर सेवन कर सकते हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी

गर्भवती महिलाओं (pregnant women) के लिए दूध में घी मिलाकर पीने से कुछ लाभ हो सकते है। दूध में घी मिलाकर पीने से गर्भवती महिलाओं को मानसिक तनाव और शारीरिक थकान को दूर करने में भी मदद मिल सकती है। घी मिलाने से दूध और भी पौष्टिक हो जाता है। यह गर्भवती महिलाओं और शिशु के लिए खासा फायदेमंद होता है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों की बीमारी (joint disease) से अगर आप बचना चाहते हैं या फिर आपके जोड़ों में अकसर दर्द रहता है तो दूध में घी मिलाकर पीना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। जहां दूध के फायदे हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और वहीं घी के फायदे जोड़ों में चिकनाहट लाने में मदद करते हैं। जिससे जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। इसके साथ ही दूध में घी मिलाकर पीने से दर्द और सूजन में भी आराम मिलता है।

अच्छी नींद के लिए

बड़े-बूढ़े लोगों को अक्सर नींद नही आती है। ऐसे में आपने यह सुना भी होगा कि कि रात में दूध पीकर सोना चाहिए। रात में गर्म दूध पीकर सोने से अच्छी नींद (Good sleep benefits) आने में मदद मिलती है। सोने से पहले गर्म दूध पीने से शरीर को आराम मिलता है। दिन भर की भागदौड़ के बाद रात को दूध पीने से शरीर के अधिकतर सभी अंगों को आराम मिलता है। इससे आपको अच्छी और आरामदायक नींद आएगी साथ ही साथ शरीर को आराम भी मिलेगा।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Shubham Jha
Shubham Jha
शुभम झा (Shubham Jha)एक पत्रकार (Journalist) हैं। भारत में पत्रकारिता के क्षेत्र में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। वह चाहते हैं कि पत्रकारिता स्वच्छ और निष्पक्ष रूप से किया जाए। शुभम ने पटना विश्वविद्यालय (Patna University) से पढ़ाई की है। वह अपने लेखनी के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करते हैं।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -