गर्मी का मौसम जैसे ही शुरू होता है, बाजार में तरह-तरह के फल भी आ जाते हैं। इनमें से एक जामुन भी है। जामुन के बहुत फायदे हैं, लू लग जाने पर जामुन उसे दूर करने में काफ़ी मदद करता है। इसमें विटामिन बी और आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसको खाने से अनेक रोगों से छुटकारा मिलता है। लेकिन यदि मात्रा सीमित न रखी जाए, तो जामुन आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।
जामुन डायबटीज में फायदेमंद
जामुन खाने में भी स्वादिष्ट होता है, और इसके अनेक फायदे भी हैं। जामुन रक्त में शक्कर की मात्रा को नियंत्रित करता है। इससे शुगर के म’रीज को होने वाली समस्याए जैसे बार-बार प्यास लगना और बार-बार यूरिन पास होना आदि में भी लाभ पहुँचता है।

शरीर में रक्त संचार बढ़ता है
जामुन में पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में होता है, जो कि व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेसर, हार्ड एटेक आदि से बचाता है। अगर किसी व्यक्ति में रक्त की कमी पाई जाती है, तो उसे भी जामुन का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिये, इससे व्यक्ति के शरीर में रक्त का स्तर बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें: एक ही पौधे में टमाटर के साथ बैगन भी उगाते हैं ये किसान, आप भी सीखिए ये ‘ग्राफ्टिंग तकनीक’
प्रतिरोधक क्षमता से भरपूर है जामुन।
जामुन में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन प्रचुर मात्रा में मौजूद होते है। जो कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है।
अत्यधिक सेवन नुकसानदायक।
किसी भी चीज का अधिक सेवन शरीर को नुकसान पहुँचाता है। जामुन जो कि आयुर्वेद के दवा के रूप में भी उपयोगी है, पर इसके अधिक इस्तेमाल से यह शरीर के लिए विपरीत काम कर सकता है।

खाली पेट के लिए हानिकारक।
जामुन का सेवन खाली पेट करने से कब्ज की दिक्कत हो जाती है। इसलिए यह जरूर ध्यान रखें की जामुन खाली पेट मे नही खाए।
अधिक जामुन खतरनाक।
अत्यधिक जामुन खाने से शरीर में दर्द और बुखार भी हो जाता है। गर्भवती एवं दूध पिलाने वाली महिलाओं को जामुन का सेवन नहीं करना चाहिए। जामुन खाने के बाद दूध पीना भी हानिकारक है।

यह भी पढ़ें: एक ही पौधे में टमाटर के साथ बैगन भी उगाते हैं ये किसान, आप भी सीखिए ये ‘ग्राफ्टिंग तकनीक’
इन स्थितियों में भी हानिकारक।
जामुन के बीज, छाल और पत्तियों से बने उत्पादों का सेवन अधिक मात्रा में करने से यह डाएबटीज रो’गियों में शुगर लेवल को घटा सकता है। जिससे उनकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। जामुन से ए’लर्जी की समस्या वाले लोगों को इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इसके प्रभाव से उनकी एल’र्जी की समस्या में वृद्धि भी हो सकती है।
इस तरह हम देखते हैं कि किसी भी चीज को अत्यधिक या गलत तरीके से सेवन करना अत्यंत ही नुकसानदायक हो सकता है। और यह शरीर में विपरीत काम कर सकता है। इसलिए सोच-समझकर ही किसी भी चीज का अत्यधिक इस्तेमाल करें।