अपनी शादी का दिन सबके लिए सबसे खास दिन होता है और इस मौके पर हर दुल्हन खूबसूरत दिखना चाहती है।
शादी की तस्वीरें और यादें हमेशा के लिए होती हैं। इसीलिए अपने शादी के दिन की तैयारी दूल्हा और दुल्हन कई दिनों से कर रहे होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे वीडियो के बारे में बताएंगे जो आजकल खूब वायरल हो रहा है। जिसमें अपने पसंदीदा गाना न बजाए जाने पर दुल्हन प्रवेश करने से भी मना कर दे रही है। आइये जानते है इस वीडियो के बारे में।

शादी में होती है पहले से तैयारी
हर किसी के शादी की तैयारी पहले से ही शुरू हो जाती है। शादी के गीत, मेंहदी के गीत, और भी कई रस्मों के गीतों का चुनाव पहले से कर के रखा जाता है। दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर आजकल खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन अपनी शादी में अपने पसंदीदा गाना न बजाए जाने पर गुस्से में दिख रही है। दुल्हन को वीडियो में यह बोलते हुए देखा जा रहा है कि “मैं एंट्री नही करूंगी”।

वीडियो बना है चर्चा का विषय
लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जब दुल्हन शादी के जोड़े में विवाह स्थल पर प्रवेश करती है तो वहां दुल्हन के पसंदीदा गाने को नही बजाया जा रहा होता है। पीछे से गाने के बोल ” दो घूंट मुझे भी पिला दे शराबी” होते हैं। पर दुल्हन का पसंदीदा गाना “दिन शगन दा” गाना होता है।

देखें वीडियो
यह भी पढ़ें: प्रेरणा: एक लड़के के पिता ने लौटाए दहेज में मिले 11 लाख रुपये, कहा मुझे सिर्फ बेटी चाहिए।
चलाया जाता है पसंदीदा गाना
दुल्हन के गुस्से होने के बाद पसंदीदा गाना चल पड़ता है तब जाकर दुल्हन के चेहरे पर खुशी आती है। इस वीडियो को देखकर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने लिखा है कि “डीजे वाले बाबू दुल्हन का गाना बजा दे” तो वहीं कोई दुल्हन को पापा की परी बता रहा है। आप भी इस वीडियो को देख सकते हैं की कैसे दुल्हन एक गाने के लिए गुस्सा हो जाती है। यह मजेदार वीडियो है।