पहले के समय में सभी के घरों में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनता था। मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाना बहुत मुश्किल होता था। नए-नए अविष्कार होने के कारण अब लोग मिट्टी का चूल्हा छोड़ LPG गैस अधिक इस्तेमाल में ला रहे हैं। कई बार खाना बनाते समय ही गैस खत्म हो जाता है, जिससे लोगो को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको गैस पूरी तरह से खत्म है या नहीं ये जानने की एक आसान विधि बताएंगे।

कई लोगो का मानना है कि सिलेंडर को उठाकर इसके भार का अनुमान करके सिलेंडर खाली है या भरा, पता लगा सकते हैं। लेकिन हर बार ये ट्रिक काम नहीं करती है। यह कई बार गलत भी साबित हो जाती है। लेकिन इस पोस्ट में बताए गए उपाय से आप बिना भारी सिलेंडर उठाए सही तरीके से पता लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: माँ ने खुशी से सजाई बच्चे की टिफ़िन-बॉक्स, तस्वीर देखकर लोग भड़क गए, क्या आपको नज़र आई गलती
सबसे पहले आप एक कपड़े को भिंगो ले और उस कपड़े से सिलेंडर को ढक दें। सिलेंडर का जो भाग खाली होगा वो पानी जल्दी सोख लेगा। अब कपड़ा हटा कर ध्यान से देखें। जितने हिस्से में गैस होगा उतने हिस्से में पानी देर से सूखेगा क्योंकि सिलेंडर का जो हिस्सा खाली रहता है वह गर्म रहता है।
भरा हुआ हिस्सा बाकी के हिस्से के मुकाबले ठंढा होता है। जहां कपड़ा धीरे धीरे सूखे वहां एक चौक को लेकर टिक लगा दें ताकि आपको पता चले की इस हिस्से में अभी गैस बाकी है।

इस आसान विधि से आप गैस खत्म होने से पहले ही गैस की स्थिति पता लगाकर एडवांस में गैस बुक करा सकते हैं। इस पोस्ट को शेयर करके इस जानकारी को अपने यार-दोस्तों तक ज़रूर पहुंचाएं।