23.1 C
New Delhi
Wednesday, May 31, 2023

माता-पिता का देहांत हो चुका है, लोगों ने चंदा इकट्ठा कर डॉक्टर बनाया

मनुष्य के जीवन मे माता-पिता को परमात्मा की संज्ञा दी गई है। हर इंसान के लिए उसके जीवन मे माता-पिता से बढ़कर कुछ भी नहीं होता है। माता-पिता अपने बच्चे को निस्वार्थ भाव के साथ उनका लालन-पालन करते है। माता-पिता अपने बच्चे की खुशी को अपनी खुशी तथा दुख को अपना दुख समझते है। वे अपने बच्चो की खुशी के लिए अपनी खुशियो को त्याग देते है। इसलिए बच्चों के लिए उसके माता पिता बहुत ही जरूरी है। आज हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बताएंगे जिनके माता-पिता के देहांत के बाद चंदा इकठ्ठा कर लोगों ने उन्हें पढ़ाया और अब वह NEET 2020 निकाल कर डॉक्टर बनने की राह पर निकल चुके है।

आइये जानते है चेतन चावला की कहानी

बूंदी जिले के छात्र चेतन चावला ने तमाम विषम परिस्थितियों को झेलकर देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2020 पास की और अब सरकारी मेडिकल कॉलेज से पढ़कर एमबीबीएस करेंगे। चेतन ने NEET 2020 में 720 में से 610 अंक प्राप्त किए और ऑल इंडिया 15470 व एससी कैटेगिरी रैंक 276 प्राप्त किया है।

माता- पिता भी चल बसे।

दरअसल चेतन की माँ बीमारी के कारण हो चल बसीं थी। चेतन की मां ममतेश बाई का निध’न पहले हुआ उसके कुछ दिनों बाद ही 2016 में उनके पिता कन्हैयाराम का भी जयपुर में दुर्घटना में निध’न हो गया। चेतन के चाचा गजेन्द्र कुमार और समाज जन ने पैसे एकत्रित कर उन्हें पढ़ाया। चेतन के एक भाई और एक बहन भी है। बड़े भाई जयपुर में मैजिक ऑटो चलाते है। उसी से उनके घर का खर्च चलता है। छोटी बहन दादा-दादी के साथ दबलाना में ही रहती है। चेतन अब कार्डियोलॉजिस्ट बनकर कॅरियर बनाना चाहते है।

चाचा ने कोटा भेजा।

चेतन के माता-पिता के निध’न के बाद चेतन को उनके चाचा ने उन्हें संभाला और पढ़ाई करवाई। उन्होंने पढ़ने की इच्छा जताई तो उनके चाचा ने उन्हें कोटा भेजा। कोटा में एलन प्रबंधन ने परिस्थिति देख फीस आधी कर दी। चाचा और समाज के लोगों ने उनकी फीस और रहने और खाने का इंतजाम किया। कोटा का माहौल ने उन्हें बहुत प्रेरित किया। अच्छे शिक्षक के अलावा यहां अच्छे छात्र भी उन्हें मिले। इसी वजह से आज वह नीट में सफल हो पाए।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -