किसकी मौ’त कब आ जाए कोई नही जानता। जिनकी मौ’त होती है उनके परिजनों पर क्या बीतती है वो ही जान सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में ऐसा ही मौ’त का मंजर देखने को मिला है। जहाँ नौ लोग हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए। दरअसल हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। किन्नौर जिले के बटसेरी में लैंड स्लाइड के चलते घूमने आए पर्यटकों को हादसे का शिकार होना पड़ा। बटसेरी के पहाड़ी इलाके में अचानक से पहाड़ टूट कर गिरने लगा। जिसके बाद वहां की चट्टानें खिसक गईं और पर्यटकों के वाहन उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में अब तक 9 पर्यटकों की म’रने की खबर है। जबकि 3 पर्यटक गंभीर रूप से घायल हैं।

भूस्खलन के शिकार हुए लोग
यह घटना 25 जुलाई की है। सांगला-चिटकुल सड़क पर बटसेरी के करीब भूस्खलन होने की वजह से बड़े-बड़े पत्थर तेज रफ्तार से गाड़ियों पर गिरने लगे। पीड़ित लोग एक वाहन में चिटकुल से सांगला जा रहे थे। वाहन में 11 लोग थे। बड़ा पत्थर वाहन पर गिरने की वजह से इसमें सवार नौ लोगों की मौ’त हो गई। वहीं सड़क पर मौजूद एक और व्यक्ति पत्थरों की चपेट में आकर घायल हो गया है।

यह भी पढ़ें: सेल्फी लेना पड़ गया भारी, हलाली डैम के पानी में गिरी डॉक्टर की पत्नी, अबतक नहीं मिली बॉडी
दीपा शर्मा हुई मौ’त का शिकार
इस हादसे में 9 लोगों की मौ’त हो गई, जिनमें से एक दीपा शर्मा भी थीं। ट्विटर पर दीपा शर्मा के कई फॉलोअर्स है, जो उनकी मौ’त से बेहद दुखी हैं और शोक व्यक्त कर रहे हैं। उनके ट्वीटर में दी गई जानकारी के मुताबिक दीपा शर्मा एक आयुर्वेद की चिकित्सक क्लीनिकल न्यूट्रिशिनिस्ट और एक लेखिका भी थीं। उनकी पर्सनल वेबसाइट के मुताबिक उन्हें फोटोग्राफी, यात्रा करना और नए लोगों से मिलना बेहद पसंद था। भूस्खलन में अपनी जान गंवाने के एक दिन पहले दीपा ने अपनी एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने लिखा था। प्रकृति के बिना जीवन कुछ भी नहीं है।

Standing at the last point of India where civilians are allowed. Beyond this point around 80 kms ahead we have border with Tibet whom china has occupied illegally. pic.twitter.com/lQX6Ma41mG
— Dr.Deepa Sharma (@deepadoc) July 25, 2021
Life is nothing without mother nature. ❤️ pic.twitter.com/5URLVYJ6oJ
— Dr.Deepa Sharma (@deepadoc) July 24, 2021
पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम नरेंद्र मोदी ने किन्नौर हादसे पर संवेदना जताते हुए मृ’तकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की। उन्होंने ऐलान किया कि किन्नौर में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इस घटना से प्रधानमंत्री बहुत दुखी हैं।