यात्राएं बहुत कुछ जानने, समझने और देखने का मौका देती हैं। हवाई यात्रा उबाऊ और थका देने वाली होती हैं। पूरे सफर में एक जैसा ही नजारा दिखाई देता है। शायद इसलिए हम रेल से सफर करना ज्यादा पसंद करते है। रेलवे सिर्फ यात्रा करने का जरिया नहीं बल्कि संचार तंत्र है।
ट्रेन की सीट पर बैठकर हर पल गुजरते खूबसूरत नजारों को देखना, जो हमें एक जगह से दसरी जगह के बीच में मिलते हैं बड़ा ही रोचक होता है। पर क्या आपको पता है की लोग ट्रेन के सफर में AC फर्स्ट क्लास का ही टिकट लेना क्यों पसंद करते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।
AC फर्स्ट क्लास पहली पसंद
अगर बात करें ट्रेन के एसी फर्स्ट क्लास (Ac First Class) की तो इसका टिकट फ्लाइट के इकोनॉमिक क्लास (Economic Class) के किराए से भी अधिक रहता है फिर भी लोग AC फर्स्ट क्लास में यात्रा करना पसंद करते हैं। इसके कई कारण है जिससे लोग फर्स्ट क्लास को ही पसंद करते हैं।

थर्ड AC स्लीपर जैसा
ट्रेन के एसी (AC) फर्स्ट क्लास में कई सुविधाएं मौजूद होती हैं। थर्ड एसी (Third Class) की बात करें तो उसमें स्लीपर (Sleeper) की जैसी सुविधाएं होती हैं, इसमें भी एक बर्थ में 8 सीट होती हैं और स्लीपर क्लास में भी इतनी ही सीट होती है। यानी कि थर्ड AC और स्लीपर में अंतर यही होता है कि बस इसमें AC की सुविधा मौजूद होती है।

फर्स्ट AC में विशेष सुविधा
अगर आप सुरक्षित (Safety) यात्रा करना चाहते हैं तो फर्स्ट AC आपके लिए सबसे बढ़िया होता है। इसमें अलग-अलग कैबिन बने होते हैं और इन केबिन में स्लाइंडिंग वाला दरवाजा (Sliding Door) लगा होता है। एक केबिन (cabin) में 2 सीट होती हैं। इसमें मिडिल या अपर सीट का सिस्टम नहीं होता है।

यह भी पढ़ें: पिता ने जमीन बेच बेटे को पढ़ाया, बेटे ने गूगल में हासिल किया 1 करोड़ का पैकेज
दो लोगों के लिए बढ़िया विकल्प
यदि कोई पति-पत्नी (Husband-Wife) कहीं यात्रा पर निकले हैं तो उनके लिए दो सीट वाला फर्स्ट AC कॉमपार्ट बेहतर विकल्प साबित होगा। कई कोच में तो इसमें हाथ धोने के लिए बेसिन भी लगे होते हैं। यानी कि फर्स्ट AC की खास पहचान सुरक्षित यात्रा होती है इसलिए लोग फर्स्ट AC को ज्यादा महत्व देते हैं।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।