कुत्तों की वफादारी जगज़ाहिर है। इसी कारण से इन्हें इंसानों का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है। इसी से संबंधित एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल इंसान और जानवर के बीच की यह मित्रता इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में दिख रहा है कि ग्लासगो शहर में भारी बाढ़ के कारण सड़क पर एक कार फँस गई है। इस फँसे कार को एक औरत और उसका कुत्ता मिल कर धक्का दे कर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इस महिला का नाम गिलीज़ है और यह कुत्ता उसका दोस्त पक है।
देखिये ये वायरल वीडियो
यह भी पढ़ें: 16 घंटे यमुना में बहने के बावजूद ज़िंदा बच गयी महिला, जानिए क्या बना सहारा?
इस वायरल वीडियो को फ़ेसबुक पर पक नाम के कुत्ते की मालकिन लोरी गिलीज़ ने शेयर किया है। पोस्ट के अनुसार गिलीज़ और पक मिल कर कार को धक्का लगा कर पानी से बाहर सूखी ज़गह पर ले गए। सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडिओज़ वायरल होते रहते है जिसमें इंसानों और जानवरों के बीच एक अटूट मित्रता देखने को मिलता है।