33.1 C
New Delhi
Friday, September 29, 2023

फिल्मों के साथ पाकिस्तान ने सन्नी देओल के वीजा पर भी लगा रखा है बैन, कारण हैं ये डायलॉग्स

हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी बॉलीवुड फिल्में खूब पसंद की जाती हैं। जहाँ एक तरफ सलमान खान, शाहरूख़ खान, आमिर खान जैसे स्टार्स को पाकिस्तान में बेहद पसंद किया जाता है तो वहीं हमारे ढाई किलो के हाथ वाले सन्नी पाजी कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्हें पाकिस्तान में बिल्कुल भी पसंद नहीं किया जाता है। इनकी फिल्में पाकिस्तानी सिनेमा हॉल में चलाए भी नहीं जाते है।

सनी देओल को पाकिस्तान में बिल्कुल भी पसंद नहीं किया जाता है। पाकिस्तानी सिनेमा हॉल में इनकी फिल्में नहीं चलने दी जाती है। इनकी फिल्मों को पाकिस्तानी सरकार ने बैन कर दिया है। इनका फिल्म पाकिस्तान में नहीं चलने देना जनता से लेकर सरकार तक का फ़रमान है।

आखिर पाकिस्तान सन्नी पाजी से इतना क्यों चिढ़ता है। दरअसल सनी देओल अपने धमाकेदार डायलॉग बाजी से ‘बॉर्डर’, ‘गदर’, ‘द हीरो’ और ‘मां तुझे सलाम’ जैसे अनेक फिल्मों में भरपूर देशप्रेम दिखाया है। यही नहीं बल्कि उन्होंने पाकिस्तान के विरोध की भूमिकाएं भी खूब निभाई है। पर्दे पर तो उन्होंने पाकिस्तान की खूब बैंड बजाकर रखी है।

पाकिस्तानियों को सनी देओल का यह अंदाज पसंद नहीं आया इसीलिए वह उनकी फिल्में देखना पसंद ही नहीं करते। अपने देश के खिलाफ बुरा भला सुनके उन्हें अच्छा नहीं लगा। इसीलिए पाकिस्तानी सरकार ने सनी देओल की सारी फिल्मों को बैन कर दिया है।

पाकिस्तान यहीं नहीं रुका बल्कि उसने सन्नी देओल के वीजा पर भी आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। उनकी फिल्में अमेरिका, ब्रिटेन, थाइलैंड इत्यादि अनेक देशों में रहने वाले पाकिस्तानी भी फिल्में देखना पसंद नहीं करते हैं।

पाकिस्तानी देखें चाहे न देखें, सन्नी पाजी हमेशा हमारे चहेते रहेंगे। क्यों अशरफ अली…….

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -