28.1 C
New Delhi
Wednesday, May 31, 2023

प्रेगनेंसी के दौरान भी तैयारी करती रहीं लेडी कॉन्स्टेबल, आखिरकार बनीं ये बड़ी अफसर

इंसान को जीवन में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत और लगन की आवश्यकता होती है तभी वह अपने लक्ष्य को पूरा करने में कामयाब होता है। इसी बात को सच साबित करके दिखाई हैं बिहार की एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने।

बबली कांस्टेबल के रूप में दे रही थी अपनी सेवाएं

बबली (constable Babli) बिहार के बेगूसराय (Begusarai) में 6 साल से पुलिस में महिला कांस्टेबल के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। लेकिन आज वही महिला पुलिस उपाधीक्षक (DSP) बन उन ऑफिसर कि बॉस बन गई है जिन्हें कभी थाने में सैल्यूट किया करती थी।

एसपी ने सम्मानित किया

बबली जैसी कॉन्स्टेबल के लिए डीएसपी (DSP) का पद पाना इतना आसान नहीं था। लेकिन बबली ने अपनी कोशिश जारी रखी और तीसरे प्रयास में उन्हें कामयाबी मिल गयी। बबली को ट्रेनिंग के लिए राजगीर ट्रेनिंग सेंटर भेजा गया। इससे पहले बबली को बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार (SP Yogendra Kumar) ने सम्मानित किया।

Internet

बबली के पति हैं रोहित कुमार

आपको बता दें कि, गया जिला के रहने वाले रोहित कुमार (Rohit Kumar) बबली के पति है और उनकी बहाली वर्ष 2015 में खगड़िया पुलिस में बतौर कांस्टेबल के रूप में हुई थी। वर्तमान समय में रोहित कुमार पुलिस लाइन बेगूसराय में पदस्थ हैं। बबली को एसपी (SP) कार्यालय में सम्मानित करते हुए एसपी योगेंद्र कुमार, मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया एवं सदर डीएसपी अमित कुमार ने उनका मुंह मीठा कराते हुए कामयाबी पर बधाई दी।

तीसरी बार में मिली सफलता

इस समारोह के मौके पर एसपी साहब ने कहा कि जिला बल के होनहार सिपाही ने ड्यूटी के बाद समय निकालकर अपने सपने को पूरा किया है इतना ही नहीं बबली अपने सहकर्मियों के लिए प्रेरणा के स्रोत बन चुकी हैं। घर की बड़ी बेटी होने के नाते अपने फर्ज को पूरा करते हुए सरकारी नौकरी पाने में कामयाब रही। साल 2015 में फर्स्ट एवर पद पर उन्हें चयनित किया गया था घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हमेशा प्रयासरत रह चुकी बबली को तीसरी बार में सफलता मिल ही गई।

Internet

देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: इस 4 Indian food को अगर आप रोज खाते है तो आपका 5kg वजन सिर्फ 10 दिनों में हो जाएगा कम

मेहनत रंग लाई

बबली गर्भवती होने के बाद भी कॉन्स्टेबल की ड्यूटी करते हुए अपने पढ़ाई को मेहनत और लगन के साथ करती रही। उनकी मेहनत रंग लाई और मेंस क्लियर कर उन्हें ट्रेनिंग के लिए भेजा गया ट्रेनिंग पूरी करने के बाद बबली डीएसपी का पदभार संभालते हुए जनता की सेवा करेंगी। बबली ने कठिन परिश्रम और लगन से अपने मुकाम को हासिल कर दूसरों के लिए प्रेरणा बन उभरी है।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -