आजकल ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जो अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते हैं। और समय से पहले ही बुढ़ापे का शिकार हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे जो 82 वर्ष की आयु में तरह-तरह के व्यायाम करती हैं।
फिटनेस का सफर लॉ’कडाउन में शुरू किया
चेन्नई की रहने वाली 82 वर्षीय किरण बाई जिन्हें वेट लिफ्टर दादी के नाम से जाना जाता है। वो इस उम्र में भी साड़ी पहन कर वेट लिफ्टिंग के अलावा और कई तरह के व्यायाम करती हैं। वेट लिफ्टर दादी के फिटनेस का सफर लॉ’कडाउन के दौरान शुरू हुआ था।

खेल-कूद में थी बचपन से रूचि
वेट लिफ्टर दादी बचपन से ही एक्टिव थी। वह बचपन में तैराकी, खो-खो और कबड्डी जैसे खेलों को खेलने में आगे रहती थीं। लेकिन कम उम्र में शादी हो जाने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। वह घर के काम-काज में ही उलझ कर रह गई। समय के साथ-साथ जब उनके बच्चे बड़े हुए तब भी उन्होंने काम करना जारी रखा।

यह भी पढ़ें: दूल्हे को लेकर भाग गयी घोड़ी, 4 KM तक रिश्तेदारों को भगाया
एक घटना ने बदली ज़िंदगी
किरण बाई उर्फ दादी की जिंदगी को हादसे ने पूरी तरह से बदल कर रख दिया। जब उनका परिवार अमेरिका चला गया। तो एक दिन अचानक से चलते हुए उनके घुटने पर चोट लग गई। घुटने में चोट लगने के कारण वो बिस्तर पर लेटी रहती थी। एक दिन वह बिस्तर से भी नीचें गिर गईं। उनके लिए घर में चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया। पूरा समय बिस्तर पर ही रहती थीं। काफी दिनों तक दादी की तबियत खराब रही। उन्हें लगा कि उनका अंतिम समय निकट आ गया है। लेकिन उनके पोते चिराग ने उन्हें इस बीमारी से उभरने में उनकी मदद की।

पोते की मदद से पाया हौसला
जिम ट्रेनर चिराग ने अपनी दादी किरण बाई को बिस्तर से उठाकर फिट रखने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दादी की बी’मारी के बारे में काफी रिसर्च की। जिसके बाद उन्होंने पीठ के लिए एक्सरसाइज कराई। जैसे गांव में कुएं से पानी खींचते हैं उस तरह से घर में रहकर ही ट्रेनिंग दिलाई। धीरे-धीरे किरण बाई की सेहत में सुधार आने लगा।

दादी की उम्र को देखते हुए लोगों ने जताई चिंता
दादी की उम्र देखते हुए लोगों ने वेट लिफ्टिंग को लेकर चिंता जताई लेकिन उन्होंने कहा कि इतना वेट उठाना उनके लिए सुरक्षित है। धीरे-धीरे दादी बिस्तर से फर्श तक और पानी की बोतलों से डंबल तक पहुंच गईं। उनके पैरों में सूजन भी अब कम हो गई है। उन्होंने अपने हाथों और बाहों में फिर से ताकत हासिल कर ली। समय के साथ जोड़ों का दर्द और बीपी की समस्या भी खत्म हो गई। कुछ ही समय में वो दोबारा से अपने पैरों पर खड़ी हो गईं।

यह भी पढ़ें: बंदर से भी तेज पेड़ पर चढ़ता है, जंगल में ही रहता है, लोग इसे कहते हैं ‘असली मोगली’
इनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
एक 82 वर्षीय महिला के एक्सरसाइज करने का वीडियो आए दिन तेजी से वायरल होने लगा। दादी के वजन उठाने, स्क्वाट्स करने और डेडलिफ्ट्स जैसे अन्य व्यायाम के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। किरण बाई ने दुनिया को यह दिखाने की कोशिश की है कि अगर आपकी इच्छाशक्ति मजबूत है तो उम्र कोई सीमा नहीं है। आज अपनी मजबूत इच्छाशक्ति के कारण वो फिर से सक्रिय हुईं और फिट रहने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज करती हैं।
देखें वीडियो
उन्होंने 82 वर्ष की उम्र में भी खुद को फिट रखकर एक मिसाल कायम की है।