19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 22, 2023

आप विश्वास नहीं करेंगे, लेकिन महारानी एलिजाबेथ खूबसूरत दिखने के लिए ये घिनौना काम करती थी

दुनिया में कई क्रूर शासक रहे हैं, जिनके इशारों पर खून की नदियां बहा दी गईं। कुछ पुराने जमाने के शासक स्वयं ही बेहद सधे योद्धा थे। जिनकी तलवारों के सामने कोई टिक नहीं पाता था।

कुछ तानाशाह ऐसे भी हुए जिन्होंने अपनी सेना के माध्यम से लाखों लोगों को मौत के घाट उतरवा दिया। पर आज हम आपको एक ऐसी क्रूर महारानी के बारे में बताएंगे जो खूबसूरत दिखने के लिए बेहद गंदा काम करती थी। आइये जानते है इसके बारे में।

एलिजाबेथ का परिचय

एलिजाबेथ बाथरी हंगरी साम्राज्य से थी। वह एक अमीर घराने से आती थी। एलिजाबेथ की शादी ‘फेरेंक नैडेस्‍डी’ नामक इंसान से हुई थी, जो कि तुर्कों के खिलाफ युद्ध में हंगरी का राष्‍ट्रीय हीरो था। एलिजाबेथ बाथरी को इतिहास की सबसे खतरनाक और क्रूर महिला के रूप में जाना जाता है। अपने 25 सालों में बाथरी ने 600 से भी ज्यादा लड़कियों की हत्या कर उनके खून से स्नान किया था।

खूबसूरती बढ़ाने के लिए करती थी गंदा काम

एलिजाबेथ अपनी खूबसूरती बरकरार रखने के लिए कुंवारी लड़कियों की हत्या कर उनके खून से नहाती थी। एलिजाबेथ को किसी ने कहा था कि अगर उसे अपनी खूबसूरती बरकरार रखनी है तो कुंवारी लड़कियों के खून से नहाना पड़ेगा। यह बात मानकर वह लगातार अपने क्रूरता से कुंवारी लड़कियों को अपना निशाना बनाते चली गई।

लड़कियों के साथ बर्बरता

एलिजाबेथ अपने पति के सामने भी लड़कियों का शिकार करती थी। वे स्‍लोवानिया के चास्चिस स्थित अपने महल में रहती थी और उन्होंने वही सारी घटनाओं को अंजाम देती थी। उसके द्वारा लड़कियों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया जाता था। लड़कियों को मारने के बाद एलिजाबेथ मरी हुई लड़कियों के मांस को अपने दांतों से चबाकर निकालती थी। इस जुर्म में उसके नौकर भी साथ देते थे।

यह भी पढ़ें: नागालैंड की इस गांधीवादी दादी को मिल चुका है पद्मश्री, अभी भी युवाओं से कम नहीं है जोश

लालच देकर बनाती थी शिकार

लड़कियों को अपना शिकार बनाने के लिए वह तरह-तरह का प्रलोभन देती थी। अतिरिक्त पैसों के चक्कर में लड़कियां उसके जाल में फस जाती थी। एलिजाबेथ के जाल में फँसने के बाद लड़कियों को मार दिया जाता था। मारे गए लड़कियों के खून को एक जगह एकत्रित किया जाता था फिर एलिजाबेथ उससे नहाती थी।

तीन नौकरों के साथ गिरफ्तार

हंगरी के राजा को जब एलिजाबेथ के क्रूरता का पता चला तो उन्होंने इस मामले की जांच करवाई। एलिजाबेथ के महल में जब जांच हुआ तो वहां का हाल देखकर सब दंग रह गए। जांच दल ने एलिजाबेथ के महल से कई लड़कियों के कंकाल और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए थे। इसके बाद साल 1610 में हंगरी के राजा के आदेश के बाद उसे तीन नौकरों के साथ गिरफ्तार किया गया था। इन सब तथ्यों के मद्देनजर उसे महल में ही कैद कर दिया गया था। करीब 4 साल बाद उसकी इसी महल में मौत हो गई थी। एलिजाबेथ के मरने के बाद आज भी उसके क्रूरता पूर्ण व्यवहार के बारे में जानकर लोग सहम जाते हैं।

इतने घिनौने काम के बाद आप सोच सकते हैं कि महारानी एलिजाबेथ कितनी क्रूर थी।

Sunidhi Kashyap
Sunidhi Kashyap
सुनिधि वर्तमान में St Xavier's College से बीसीए कर रहीं हैं। पढ़ाई के साथ-साथ सुनिधि अपने खूबसूरत कलम से दुनिया में बदलाव लाने की हसरत भी रखती हैं।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -