23.1 C
New Delhi
Wednesday, May 31, 2023

वायरल बॉय सोनू की मदद करने अब गौहर खान आईं आगे, ट्वीट करके जानकारी मांगी

बिहार का रहने वाला सोनू वर्तमान में खूब सुर्खियों में बना हुआ है। छोटे से सोनू की बड़ी-बड़ी बातें किसी को भी हैरान कर देने वाली होती है। 11 साल का छठी कक्षा में पढ़ने वाला सोनू बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से गुहार लगाया था कि उसका एडमिशन किसी प्राइवेट स्कूल में करा दिया जाए जिसके बाद लोग उसकी मदद के लिए आगे आ रहे है। सोनू की वीडियो देख कर अब गौहर खान (Gauhar Khan) भी उसके पढ़ाई का खर्चा उठाने की बात की है। आइए जानते हैं इस खबर के बारे में।

पढ़ना चाहता है सोनू

बिहार (Bihar) के नालंदा (Nalanda) का रहने वाला 11 साल का छोटा सा सोनू (Sonu) पढ़ाई का महत्व किसी से भी बेहतर समझता है। 11 साल के अन्य बच्चे पढ़ाई से छुटकारा पाना चाहते हैं, स्कूल (School) जाने के समय आनाकानी करते हैं लेकिन सोनू पढ़ना चाहता है जिसके लिए उसने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा है कि सरकारी स्कूल (Government School) में पढ़ाई नहीं होता इसीलिए उसका एडमिशन (Admission) प्राइवेट स्कूल (Private School) में करा दे ताकि वह पढ़ लिख कर एक आईएएस ऑफिसर (IAS Officer) बन सके।

Internet

गौहर खान करेंगी मदद

सोनू का यह वीडियो वायरल (Viral) होते ही लोग उसकी मदद के लिए आगे बढ़ रहे है। सोनू की मदद करने के लिए गौहर खान आगे आई है। गौहर खान ने अपने ट्विटर अकाउंट (Twitter Account) से ट्वीट कर सोनू के बारे में जानकारी मांगी है ताकि वह सोनू की मदद कर सकें। गौहर खान ने ट्विटर पर ट्वीट किया है कि कितना ब्राइट लड़का है। क्या मुझे इसकी कांटेक्ट डिटेल्स मिल सकती है? मैं इसके पढ़ाई का खर्चा उठाना चाहती हूं। यह लड़का कमाल है। इसका यह रीजन है कि यह फ्यूचर है। प्लीज मदद करें।

Internet

देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: अतरंगी मेकअप करके रानू मंडल ने गाया सलमान खान का गाना – जरूर देखें वायरल वीडियो

कई लोगों ने की मदद

अभी तक सोनू की मदद कई लोगों ने की है। हर कोई चाहता है कि सोनू पढ़ाई करे और आईएएस अधिकारी बने। अब देखने वाली बात यह है कि गौहर खान सोनू की मदद किस प्रकार कर पाती हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेता और गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले सोनू सूद ने भी सोनू की मदद की है। उन्होंने तो सोनू का एडमिशन भी करवा दिया है। कई जगह एडमिशन के बाद भी अभी भी सोनू को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा है।

Internet

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -