38.1 C
New Delhi
Tuesday, June 6, 2023

आयरलैंड के तट पे पहुँचा बिना कैप्टन और क्रू वाला ‘घोस्ट जहाज़’, सामने आ गया पूरा रहस्य

वैसे तो जहाज़ बीच समुद्र में खराब न हो जाए, इसके लिए सावधानियां बरती जाती है। लेकिन कई बार लाख प्रयत्न करने के बाद भी जहाज बीच समुद्र में खराब हो जाता है। ऐसे में डेक पर मौजूद इंजीनियर उसे ठीक करने का प्रयास करते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एमवी अल्टा नामक जहाज़ के साथ….

दरअसल “एमवी अल्टा” नाम का जहाज दो साल पहले अटलांटिक महासागर के बीचो-बीच जाकर ख़राब हो गया था। इंजन में ज्यादा खराबी होने के कारण इंजिनियर भी उस जहाज को ठीक नहीं कर पाये। चूँकि जहाँ जहाज का इंजन खराब हुआ था, वह जगह किनारे से काफी दूर थी। इसलिए किनारे तक टो करने में लगने वाले खर्च को देखते हुए जहाज़ को वहीं छोड़ने का निश्चय किया गया। गनीमत रही कि उस जहाज़ के सारे कर्मचारियों को दूसरे जहाज से सुरक्षित वापस ले आया गया।

यह भी पढ़ें: 37 साल पहले रनवे से उड़ा था विमान, 37 साल बाद अचानक लैंड करके मचाई खलबली

उस बिगड़े इंजने वाले जहाज को समंदर में ही छोड़ दिया गया था। लगातार 2 वर्ष तक समंदर में इधर-उधर बहने के बाद एक दिन अचानक से वह जहाज़ आयरलैंड के पत्थरों और चट्टानों के किनारों के बीच फँस गया। जब वह जहाज़ तट पर पहुँचा तो लोग बिना कैप्टन और क्रू वाले जहाज़ को देखकर हैरत में पड़ गए। और तो और, लोगों ने इस रहस्यमयी जहाज का नाम “घोस्ट शिप” रख दिया गया।

वीडियो भी देखें

आयरलैंड के नेवी अधिकारियों ने इस घोस्ट शिप का मुआयना किया और बताया कि यह जहाज “डेनिस” नाम के तूफान से टकराया था। कुछ लोगो ने जहाज के अंदर का विडियो भी बनाया। वीडियो से पता चला कि बहुत दिनों से पानी में होने से और समुद्री लहरों के टकराने से इस जहाज के अंदर का भाग बुरी तरह खराब हो चुका था। जहाज के ज्यादातर हिस्से जंग लगने के कारण टूट चुके थे। रात के वक्त जब समुद्री लहरें इस जहाज से टकराती है तब भयानक सी आवाज होने लगती है। पुराना होने के कारण यह दिखने में भी भयानक लगता है।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -